![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-16-at-5.32.03-AM-1-1024x527.jpeg)
विजयदशमी पर्व पर रुद्रप्रयाग जनपद के दशज्यूला पट्टी के 22 ग्राम पंचायतों की मां भगवती चंडिका देवी अपने 9 माह के देवरा यात्रा पर भ्रमण के लिए बाहर आई है। मां चंडीका क्षेत्र के उन सभी गांव का भ्रमण करेंगे जहां-जहां उनकी ध्यांणियां हैं। रुद्रप्रयाग जिले की सबसे बड़ी दशज्यूला पट्टी के 22 ग्राम पंचायतों के लगभग 50 गांव के ग्रामीणों की मां भगवती आराध्या चंडिका देवी 90 वर्ष बाद भ्रमण पर बाहर आई है। मां चंडिका देवी को विजयदशमी पर्व पर गर्भ गृह से विधि विधान से भ्रमण के लिए बाहर आई है। मां चंडीका देवी के दिवारा यात्रा से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। पहले ही दिन 2,000 से अधिक लोग मां भगवती के दर्शन के लिए एकत्र हुए।
मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा 9 माह तक क्षेत्र के उन सभी गांव का भ्रमण करेंगे जहां भी धियाणियां हैं और अपनी धियाणिंयों का कुशलक्षेम जानकर अशीष देंगी। देवरा यात्रा के दूसरे दिन मां चंडिका देवी अपनी मायका आगर पहुंची। जहां पर मां चंडिका का फूल मालाओं और अक्षत से भव्य स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह और सचिव देवेंद्र जग्गी ने बताया कि मां चंडिका 9 माह तक उन सभी गांव का भ्रमण करेंगी जहां भी माता की धियांणियां हैं।