खेल मैदान की मांग को लेकर राष्ट्रीय खेल दिवस पर जोशीमठ में आक्रोश रैली – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ : खेल मैदान/स्टेडियम की माँग राष्ट्रीय खेल दिवस पर “आक्रोश रैली” में उमडा सैलाब,खेल विभाग को भूमि ट्रांसफर की माँग

सूबे के आखिरी सरहदी नगर जोशीमठ में खेल मैदान न होने के कारण नगर वासियों ने आज किया राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खेलों का बहिष्कार और पैनखंडा युवा संघर्ष समिति के बैनर तले जोशीमठ नगर में सैकडों की तादाद में बड़े बूढ़े नौजवान युवाओं सहित व्यापारी वर्ग, महिला मंगल दलों,खिलाडियों,और अन्य वर्गों के लोगों नें आज निकाली सभी राजनैतिक दलों और प्रदेश सरकार को जगाने बावत आक्रोश रैली। कल से होगा सांकेतिक धरना और प्रदर्शन रविग्राम स्थित खेल मैदान भूमि को उद्डयंन विभाग से जल्द खेल विभाग को हस्तांतरण कर शीघ्र खेल मैदान/स्टेडियम बनाने की मांग सरकार से की।

क्षेत्र के होनहार खिलाडियों की भावना को सम्मान देने की माँग की है।आंदोलनकारियों ने कहा है की पिछले 8 सालों से महज भूमि ट्रांसफर का लॉलीपॉप थमा कर जोशीमठ प्रखण्ड के लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है। जोशीमठ के नौनिहालों का एकमात्र खेल मैदान प्रियदर्शनी गांधी मैदान पार्किंग और दलदल बन कर पहले ही बदहाल हो गया है ऐसे में रवि ग्राम का खेल मैदान ही एकमात्र आसरा बन कर रह गया है।सोचने वाली बात ये की सीमांत के नौनिहालों ने ब्लॉक,जिला और राज्य स्तर पर होने वाले खेल प्रतियोगीताओं में बिना खेल मैदान कहाँ अपनी खेल प्रतिभा निखारनी है। संघर्ष समिति के समीर डिमरी ने बताया की जल्द रवि ग्राम मैदान मामले पर सरकार उड्यन विभाग से खेल विभाग को भूमि ट्रांसफर नही कर देती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। वहीं जोशीमठ पालिका अध्यक्ष शेलेन्द्र पंवार ने कहा की सीमांत के नौनिहालों को खेल में अपना प्रतिभा दिखाने के लिए नगर में कोई खेल मैदान नही है जिससे हमारी क्षेत्र की प्रतिभा आगे नही बढ़ पा रही है। सरकार शीघ्र भूमि ट्रांसफर का पेंच सुलझा कर रविग्राम में भव्य स्टेडियम की सौगात क्षेत्रवासियों को देती तो सीमांत के खिलाडियों का भविष्य जरूर उज्ज्वल होगा।

Next Post

गुहार : तल्ला बडगिंडा के 45 आपदा प्रभावित परिवार की गुहार, हमारी विस्थापन की फाइल भी आगे बढ़ा दो सरकार - संजय कुंवर उर्गमघाटी

उर्गम : तल्ला बड़गिन्डा के 45 आपदा प्रभावित परिवारों की गुहार,हमारी विस्थापन की फाईल आगे बढ़ा दो सरकार जोशीमठ प्रखण्ड की सबसे बड़ी उर्गम घाटी के तल्ला बड़गिन्डा गाँव के 45 आपदा प्रभावित परिवारों का बेहाल है। 2013 की आपदा का दंश झेल रहे इन लोगों का हाल पूछने वाला […]

You May Like