सीमांत कल्प घाटी में भारी बारिश,भू स्खलन से भेंटा गाँव का पैदल सम्पर्क मार्ग दोनों और से कटा – संजय कुँवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

ओरेंज अलर्ट सीमांत कल्प घाटी में भारी बारिश,भू स्खलन से भेंटा गाँव का पैदल सम्पर्क मार्ग दोनों और से कटा

संजय कुँवर जोशीमठ

सीमांत जोशीमठ प्रखण्ड के कल्प घाटी में मौसम विभाग का ओरेंज अलर्ट का असर दिखने लगा है। उर्गमघाटी में पिछले 24 घण्टों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश। जिसके चलते जहाँ कल्प गंगा उफान पर है। वहीं कल्प घाटी उर्गम के भेंटा गाँव के दोनों छोर को कल्पेश्वर उर्गम और खवाला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग को काफी नुकसान हुआ है।

रुक रुक कर हो रही बारिश से गाँव के पैदल रास्तो में भू स्खलन होने से संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने की खबर है। क्षेत्र के सामाजिक कार्य कर्ता डी० एस० चौहान ने बताया की कल्प घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश से भू स्खलन के कारण भेंटा गाँव के पैदल सम्पर्क मार्गों को नुकसांन पहुँचा है। जिसके चलते गाँव के लोगों में भय का माहौल बना है। जोशीमठ मुख्यालय सहित अन्य जगहों की लिए आवाजाही करने में ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।

Next Post

जनदेश ने राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ के छात्रों बांटा मास्क, कोरोना बचाव के लिए किया जागरूक - संजय कुंवर जोशीमठ

राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ के 82 छात्रों को क्रिप्टो राहत के तहत जनदेश सामाजिक संगठन चाइल्ड लाइन सब सेंटर जोशीमठ द्वारा मास्क वितरण किया गया। नौनिहालों को संस्था की टीम के द्वारा करोना की तीसरी लहर के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गई। सामाजिक दूरी का पालन […]

You May Like