ज्योतिर्मठ : बारिश में भी नहीं थमा मातृशक्ति का उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

Team PahadRaftar

बारिश में भी नहीं थमा मातृशक्ति का उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। रविग्राम खेल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। इस दौरान धौलीगंगा घाटी के रेगड़ी गांव की महिलाओं ने बारिश के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

रेगड़ी की मातृशक्ति ने लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पहाड़ी लोक संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक पेश की। झमाझम बारिश के बावजूद महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन फर्स्वाण ने कहा कि महिलाओं की प्रस्तुति ने पहाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत करने का काम किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही हैं।

रस्साकशी प्रतियोगिता में भी रेगड़ी गांव की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इससे ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Next Post

ज्योतिर्मठ : एक वर्ष में विकास कार्यों को मिली गति, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने गिनाईं उपलब्धियां

एक वर्ष में विकास कार्यों को मिली गति, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने गिनाईं उपलब्धियां संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ। सीमांत विकासखंड ज्योतिर्मठ की क्षेत्र पंचायत का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने पत्रकार वार्ता कर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार […]

You May Like