चमोली : गौचर के नौनिहालों ने ताइक्वांडो में दिखाया दम, 15 गोल्ड समेत 24 पदक जीते

Team PahadRaftar

केएस असवाल

केएस असवाल गौचर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गौचर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 26 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में चमोली ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गौचर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में गौचर ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक जीतने वालों में आरव शाह, अक्षत, अवंतिका, आंशिक, दीपशिखा, कृष्णा, ओम, अक्षिता पुरोहित, अक्षिता लिंगवाल, अयांश, अद्रिका, अनन्या, यशस्वी, वैष्णवी और कृतिका शामिल हैं।

वेदिका, हार्दिक, गौरवी, वेदांत और अन्वेषा ने रजत पदक जीते। वहीं काव्यांश, अर्थव, दृष्टि और हार्दिक नेगी ने कांस्य पदक हासिल किया।

गौचर ताइक्वांडो अकादमी के कोच राहुल बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। नियमित अभ्यास से खिलाड़ी भविष्य में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में गोपेश्वर के कोच शुभम शाह, अध्यक्ष शहबाज अहमद और ताइक्वांडो टीम के सदस्य राजकिशोर शाह का सहयोग रहा। अकादमी की ओर से गौचर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी का भी आभार जताया गया।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्षेत्र के अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि ये होनहार खिलाड़ी भविष्य में गौचर और चमोली का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : रक्षाबंधन पर टाटा सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, ऊखीमठ में पसरा मातम

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। टाटा सूमो की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए गुप्तकाशी अस्पताल ले जाया गया, जहां […]

You May Like