पीपलकोटी : हरेला पर्व पर स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में फलदार पौधों का रोपण

Team PahadRaftar

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी हुई चर्चा

पीपलकोटी (चमोली)। हरेला पर्व के अवसर पर स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, पीपलकोटी परिसर में बद्रीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर रेंज के सहयोग से फलदार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, वन विभाग, चिकित्सालय परिवार और स्थानीय लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी मनोहर सिंह बिष्ट ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ जल स्रोतों, जैव विविधता और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी ने संघ के शताब्दी वर्ष पर चल रहे “पंच परिवर्तन” अभियान का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण को समाज का सामूहिक दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखा जाए।

वन विभाग की वन दरोगा स्नेहलता ने पौधारोपण की वैज्ञानिक विधि और पौधों के संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। वहीं, चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. शरद ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है और वृक्ष मानव जीवन को शुद्ध वायु, औषधीय गुण तथा जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री हरीश पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, गजेंद्र सिंह राणा, वन पंचायत सरपंच मुकेश रावत, हरेन्द्र सिंह नेगी, कुलबीर बिष्ट, जगदंबा प्रसाद, भुवन शाह, वेंकटेश, ताजवार सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, जगत सिंह, मुकेश पवार, प्रभाकर, विजय प्रसाद मलासी, रमेश चंद्र शाह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद चिकित्सालय में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, बंड विकास संगठन, बंड मंदिर समिति, चिकित्सालय परिवार तथा वन विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जनसहयोग और चिकित्सालय के समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया। बैठक में स्थानीय सहभागिता बढ़ाकर चिकित्सालय की सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर सहमति बनी। कार्यक्रम का संचालन अतुल शाह ने किया।

Leave a Reply

Next Post

ज्योतिर्मठ : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़ागांव में सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़ागांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प अभियान के तहत दूसरे दिन भी सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधारोपण के साथ उनके […]

You May Like