चमोली : बछेर जनकल्याण शिविर में उमड़े ग्रामीण, 600 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

Team PahadRaftar

22 में से 21 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 281 पात्र लाभार्थियों को मिली सरकारी योजनाओं की सुविधा

केएस असवाल गोपेश्वर। सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा के तहत मंगलवार को विकासखंड दशोली के राजकीय इंटर कॉलेज बछेर में आयोजित बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 600 से अधिक लोगों ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने के साथ पात्र लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ उठाया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर प्रशासन ने लोगों को त्वरित राहत दी।

शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने की। विभिन्न विभागों की ओर से 281 पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। वहीं 26 लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न प्रमाणपत्र तैयार कर वितरित किए गए।

जनसुनवाई में कुल 22 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 21 शिकायतों का शिविर स्थल पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया।

शिविर में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, चिकित्सा स्वास्थ्य, आयुर्वेद, होम्योपैथिक, राजस्व एवं ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराईं।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री विनोद कनवासी, विधायक प्रतिनिधि महिपाल सिंह रावत, हर्षवर्धन मैठाणी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पुनीत भट्ट, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : रासी गांव से शुरू हुई भगवती मनणामाई की पांच दिवसीय लोकजात यात्रा, 32 किमी पैदल तय करेंगे श्रद्धालु

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। सावन माह में आयोजित होने वाली भेड़ पालक समुदाय की आराध्य देवी भगवती मनणामाई की पांच दिवसीय, 32 किलोमीटर लंबी लोकजात यात्रा का बुधवार को रासी गांव स्थित राकेश्वरी मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच शुभारंभ हुआ। यात्रा में रासी गांव, मद्महेश्वर […]

You May Like