पीपलकोटी : एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत : अतुल शाह

Team PahadRaftar

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

चमोली। एकल अभियान अंचल गोपेश्वर (संच पीपलकोटी एवं मंडल) के पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ गुरुवार को नगर पालिका भवन चमोली में दीप प्रज्ज्वलन एवं दीप मंत्र के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता उत्तराखंड संभाग सदस्य, अंचल कर्णप्रयाग प्रभारी एवं भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अतुल शाह ने कहा कि एकल अभियान केवल शिक्षा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण का जनआंदोलन है।

उन्होंने कहा कि एकल विद्यालयों के आचार्य ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक समरसता, स्वावलंबन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आचार्य बहनों से प्रत्येक गांव में विद्यालय को सामाजिक जागरण का केंद्र बनाने तथा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण, अभिभावकों की सहभागिता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि जिला प्रचारक मिथिलेश ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि एकल अभियान सेवा, शिक्षा और संस्कार के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। वहीं विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अंकित ने कहा कि एकल विद्यालय समाज के वंचित वर्गों तक शिक्षा पहुंचाकर नई पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल सचिव हरिप्रसाद ममगाई ने की। उन्होंने अभ्यास वर्ग के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अंचल अभियान प्रमुख एवं संगठन मंत्री रश्मि नेगी ने किया।

इस अवसर पर मोहित, जय सिंह रावत, रेखा, प्रमिला, दीपा, सरोजनी, आरती सहित बड़ी संख्या में आचार्य बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग में आचार्यों को संगठन की कार्यपद्धति, शिक्षण पद्धति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Next Post

चमोली : हरेला पर पपड़ियाणा में जड़ी-बूटी की खेती को बढ़ावा, किसानों ने उठाई फसलों की सुरक्षा की मांग

गोपेश्वर। हरेला पर्व के अवसर पर गोपेश्वर के निकट पपड़ियाणा गांव में भेषज संघ चमोली की ओर से कृषि, बागवानी, औषधीय पौधों और पर्यावरण संरक्षण विषय पर जनजागरूकता गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बंजर भूमि का सदुपयोग कर जड़ी-बूटी और फलदार पौधों की खेती […]

You May Like