चमोली : ज्योतिर्मठ में ओलावृष्टि से तबाही, सेब-बीन समेत सब्जी फसलें चौपट

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ में ओलावृष्टि से तबाही, सेब-बीन समेत सब्जी फसलें चौपट

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में मंगलवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज आंधी, बारिश और जबरदस्त ओलावृष्टि से नगर क्षेत्र के नौ वार्ड प्रभावित रहे। ओलों की मार से काश्तकारों की खड़ी फसलें और बागानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

ओलावृष्टि के चलते सेब, बींस, टमाटर, ककड़ी समेत कई सब्जी फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि कुछ ही देर की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। बागानों में फल और पौधों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

वहीं तेज बारिश के कारण औली नाले में अचानक उफान आ गया। नाले के चौक होने से पानी मारवाड़ी समेत निचले इलाकों के कई घरों में घुस गया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे।

हालांकि कुछ देर बाद मौसम सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत देने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

देहरादून : जिला योजना को 1018 करोड़ की सौगात, पौड़ी को सबसे ज्यादा बजट

जिला योजना को 1018 करोड़ की सौगात, पौड़ी को सबसे ज्यादा बजट जसपाल नेगी देहरादून: मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए जिला योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 13 जनपदों को कुल 1018.206 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। सरकार का दावा है […]

You May Like