चमोली : चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीपलकोटी में एडीजी ने की समीक्षा

Team PahadRaftar

संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनाती और ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश, स्थानीय सुझावों पर भी हुआ मंथन

पीपलकोटी : आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पीपलकोटी में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन हुआ।

एडीजी ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

बैठक में नगर पंचायत और व्यापार संघ पीपलकोटी की ओर से एडीजी का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं को उठाते हुए सुझाव दिए। एडीजी ने कहा कि चारधाम यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में एसपी सुरजीत पंवार सहित केपी जोशी, अतुल शाह, राकेश नवानी, गौरव फर्स्वाण, अनिल जोशी, अयोध्या हटवाल, संजय राणा, आशीष कुमार, अंकित रावत और प्रकाश लाल समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

रूद्रप्रयाग : दहकते अंगारों पर देव नृत्य, केदारघाटी का जाख मेला बना आस्था का केंद्र

नर पश्वा ने तीन बार अग्निकुंड में किया प्रवेश, हजारों श्रद्धालु रहे साक्षी लक्ष्मण नेगी  गुप्तकाशी (रुद्रप्रयाग) : केदारघाटी में आयोजित प्रसिद्ध जाख मेले में इस बार आस्था और रोमांच का अद्भुत संगम देखने को मिला। देवशाल गांव स्थित जाख देवता मंदिर में नर पश्वा ने दहकते अंगारों पर नृत्य […]

You May Like