गोपेश्वर : मंडल-चोपता मार्ग पर भीषण आग, ‘काफल रेस्टोरेंट’ समेत आसपास की दुकानें राख

Team PahadRaftar

कुछ ही देर में विकराल हुई आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

चमोली। जनपद के प्रसिद्ध पर्यटन मार्ग मंडल-चोपता मोटर मार्ग पर स्थित काफल रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में रेस्टोरेंट सहित आसपास की दुकानें जलकर राख हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका काले धुएं के गुबार और आग की ऊंची लपटों से घिर गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखी लकड़ी और अस्थायी ढांचों के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट और आसपास की दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं

इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव को आग लगने की वजह माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

चमोली : हेमकुंड साहिब में 8 फीट से ज्यादा बर्फ, यात्रा मार्ग पर हिमखंड चुनौती

23 मई को खुलने हैं कपाट, सेना और सेवदारों के दल ने किया मार्ग का निरीक्षण अटलाकोटी और छोटी अटलाकोटी में बड़े हिमखंड, बैसाखी के बाद बर्फ हटाने की तैयारी संजय कुंवर  चमोली : हेमकुंड साहिब में अभी आठ फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। धाम तक जाने वाले […]

You May Like