गौचर : 103 वर्ष की संघे देवी पंचतत्व में विलीन, गौचर में शोक की लहर

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर। नगरपालिका क्षेत्र गौचर के रावल नगर की वरिष्ठ महिला संघे देवी का शुक्रवार शाम 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को अलकनंदा नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

संघे देवी अपने पीछे बड़ा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके नौ पुत्र, एक पुत्री और 27 से अधिक पौत्र-पौत्रियां हैं। परिवार पर हाल के दिनों में लगातार दुखों का पहाड़ टूटा है। विगत 10 दिन पूर्व उनके पुत्र आनंद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था, जबकि दो वर्ष पूर्व उनके पति का भी निधन हो चुका था।

शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा में परिजनों, रिश्तेदारों और नगरवासियों की बड़ी संख्या उमड़ी। अलकनंदा नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को पुत्रों एवं परिजनों ने मुखाग्नि दी।

संघे देवी अपने पीछे सुरेंद्र सिंह, सुशीला देवी, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, बलवीर सिंह, रघुनाथ सिंह, जगमोहन सिंह, वृजमोहन सिंह, जगदीश सिंह सहित भरा-पूरा परिवार शोकाकुल छोड़ गई हैं।

अंतिम संस्कार में पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पूर्व अभियंता महादेव बहुगुणा, अनूप नेगी, जयकृत विष्ट, राकेश शैली, गजेंद्र नयाल, अरविंद कुंवर, गौ सेवा आयोग सदस्य अनिल नेगी, भागवत भंडारी, दिनेश बिष्ट, प्रदीप चौहान, प्रमोद नौटियाल, अजय किशोर भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, दर्शन सिंह कंडारी, नितेश चौधरी, भूपेंद्र नेगी, सत्यवर्धन लिंगवाल, महावीर नेगी, मनोज विष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : प्राथमिक विद्यालय गाड़ी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जनप्रतिनिधियों ने की सराहना पहाड़ रफ्तार  चमोली : प्राथमिक विद्यालय गाड़ी का वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। पूरे आयोजन में बच्चों की प्रतिभा, शिक्षकों का […]

You May Like