ज्योर्तिमठ : कुंवारी पास रूट से जुड़े गांवों के युवाओं को तीन दिवसीय ईको-टूरिज्म का प्रशिक्षण का आगाज

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार 

ज्योर्तिमठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के सौजन्य से कुंवारी पास रूट से सटे गांवों के युवाओं को तीन दिवसीय ईको टूरिज्म ट्रैनिंग फॉर माउंटेंस गाइड्स और बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।

नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के सौजन्य से डीएफओ नन्दा देवी IFS अभिमन्यु के दिशा-निर्देशन में ऐतिहासिक लार्ड कर्ज़न – कुंवारी पास ट्रैक रूट से  जुड़े गांवों तुगासी,करछी,रेगड़ी,करछो, ढाक के ट्रैकिंग और प्रकृति पर्यटन से जुड़े युवाओं में पारिस्थितिकी पर्यटन और बर्ड वाचिंग जैसी सतत विकास वाली रिस्पांसिबल टूरिज्म के प्रति जागरूकता लाने और स्किल डेवलपमेंट हेतु तीन दिवसीय ईको टूरिज्म बर्ड वाचिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम व ईको टूरिज्म फॉर माउंटेन गाइड्स का बेसकैंप ढाक में आज सोमवार से आगाज हो गया है। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ के वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि उपरोक्त ईको टूरिज्म प्रशिक्षण शिविर में इंडिया हाईक संस्था द्वारा क्षेत्र के युवाओं को ईको टूरिज्म नेचर गाईड की ट्रेनिंग दी जा रही है।

प्रशिक्षण के पहले दिन युवाओं को इंडिया हाईक के टीम मैनेजर प्रशिक्षक अभिषेक भान और नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ की और से बर्ड वाचिंग एक्सपर्ट संजय कुंवर द्वारा ईको टूरिज्म,सस्टेनेबल टूरिज्म, ट्रैकिंग को बढ़ावा, माउंटेंस में नेचर गाईड की रिस्पॉन्सबिलिटी, ग्रोथ ऑफ ट्रैकिंग टूरिज्म और रोल, वाइल्ड लाइफ,नेचर ट्रेल, कैंपसाइट के प्रति रेस्पेक्ट, नेचर एलिमेंट्स आदि की बेसिक जानकारी से अवगत कराया और स्किल डेवलपमेंट, इंट्रो,बॉडी लेंग्वेज,स्टोरी टेलिंग,टॉपिक का व्यवहारिक,प्रयोगात्मक व्याख्यान प्रशिक्षण भी दिया।

क्षेत्र के करीब 45 युवाओं द्वारा इस महत्व पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जा रहा है। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ द्वारा सभी ट्रेनीज के लिए तीन दिनों के लिए रहने खाने की उचित व्यवस्था भी की गई है।

 

Leave a Reply

Next Post

गैरसैंण : सरकार ने भराड़ीसैंण में 1.11 लाख करोड़ का बजट किया पेश, सीएम ने कहा विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम

गैरसैंण : सरकार ने भराड़ीसैंण में 2026 – 27 के लिए 1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट किया पेश, मुख्यमंत्री धामी ने कहा विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को उत्तराखंड के भविष्य का रोडमैप बताते हुए कहा कि […]

You May Like