उर्गमघाटी : मां कालिंका ने भीगी पलकों के साथ धियाणियों को किया विदा

Team PahadRaftar

भीगी पलकों के मां कालिंका मैद्यूवधार देवी ने धियाणियों को किया विदा 

रिपोर्ट रघुबीर नेगी

उर्गमघाटी : भर्की गांव में आज 21 फरवरी को बनतोली में धियाण भत्ता आयोजित किया गया। भर्की भूमियाल एवं घंटाकर्ण के सानिध्य में मां भगवती कालिंका मैद्यूवधार देवी ने बेहद भावुक माहौल भीगी पलकों के साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आयी विवाहित बेटियां जिन्हें धियाण कहा जाता है विदाई भोज यानि भत्ता देकर विदा किया।

लगातार आंखों से बहती आंसुओं की धारा भावुक पल धियाणियों को विदा करना देवी के लिए भी मुश्किल हो जाता है । खुशहाली सुख समृद्धि एवं रक्षा का वचन देकर भर्की भूमियाल एवं घंटाकर्ण मां भगवती कालिंका मैद्यूवधार की देवी ने भावुक होकर विदाई दी।दूर दूर से पहुंची धियाणियों के लिए ये क्षण मुश्किल भरा हुआ था जुदाई का पल झेलना बड़ा कठिन होता है वो भी अपनी आराध्य से जिसके सानिध्य में वो बचपन से पली बढ़ी अपनी आराध्य के प्रति धियाणियों का अगाध श्रद्धा होती है।

पर्वतीय अंचलों में रग रग में बसी है भगवती कालिंका धियांणियों के सुख – दुःख विपत्तियों को हरने वाली है मां भगवती कालिंका आज उनसे विदा ले रही है धियाणियां। इन भावुक क्षणों को लिखने के लिए शब्द भी नहीं बचे हैं वर्षों की भेंट बेहद भावुक पल ये विदाई का क्षण पत्थरों को भी रूला देता है।

 

35 वर्षों बाद आयोजित नौ माह की देवरा यात्रा की अब कुछ पल केवल कल का रोज ही बाकि रह गया है। 22 फरवरी को गणचक्र के बाद सभी न्यूतारू भी विदा हो जायेंगे आज 21 फरवरी को सभी मुखोटे देवर्षि नारद यानि बुड़देवा को भी देर रात विदा कर दिया जायेगा।

Next Post

Add

You May Like