औली : राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप की तैयारियां जोरों पर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

औली : नेशनल विंटर गेम्स और विंटर कार्निवल के सफल आयोजन को लेकर महासचिव ने की प्रेस वार्ता, कहा राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।

सूबे की शीतकालीन पर्यटन स्थली औली की मेजबानी में आगामी 12 फरवरी से 16 फरवरी तक होने जा रहे नेशनल विंटर गेम्स और कार्निवाल को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महा सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल और WGAUK के विकेश डिमरी ने आज औली में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता को भव्य रूप से आयोजन हेतु हम तत्पर हैं। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि औली में होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग में स्कीइंग एथलीटों के प्रोत्साहन हेतु इस बार नगद पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं हर इवेंट्स रेस डिसिप्लीन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को क्रमश 51 हजार, 41 हजार और 31 हजार रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 13 फरवरी से ये इवेंट्स शुरू होने है जहां स्की पर्वतारोहण और स्नो बोर्डिंग की स्पर्धाएं औली की नन्दा देवी इंटर नेशनल स्कीइंग स्लोप के टॉप प्वाइंट के समीप होंगे, वहीं अल्पाइन स्कीइंग के तहत सलालम और जॉइंट सलालम रेस का आयोजन दस नम्बर टावर के समीप ट्री लाईन स्लोप पर आयोजित होंगे। विंटर कार्निवाल के तहत सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम जीएमवीएन द्वारा सम्पन्न कराए जाएंगे। स्कीइंग स्नो बोर्डिंग और स्की पर्वतारोहण की प्रतियोगिता WGAUK द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।

Next Post

औली : राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए औली तैयार, रेस ऑफिस का शुभारंभ

राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप के लिए औली तैयार, आयोजकों ने की महत्वपूर्ण बैठक, रेस ऑफिस का उद्घाटन संजय कुंवर  औली : विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में आज विंटर गेम्स की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई तथा रेस ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया गया। बैठक में विंटर गेम्स एसोसिएट्स […]

You May Like