केन्द्र सरकार के सफल सात वर्ष पूर्ण होने पर चमोली भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

समाज की सेवा करना कार्यकर्ता का मूल कर्तव्य : रघुबीर सिंह बिष्ट

भारतीय जनता पार्टी जनपद चमोली के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष सफलतम पूर्ण होने पर गांव – गांव जाकर मास्क, सैनिटाइजर बिस्कुट खाद्य सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया। वहीं महिला मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय गोपेश्वर में रक्तदान हेतु सूची तैयार कर जिला चिकित्सालय को दी गई ताकि जरुरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके ।

दूसरी ओर चिकित्सालय कर्णप्रयाग और बेस अस्पताल सिमली में भी भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान हेतु सूची प्रदान की गई की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान एवं प्लाज्माडोनेट किया जा सके वही जनपद के सभी विकास खंडों एवं सभी मंडलों में विधायकों जिला पंचायत सदस्यों भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ब्लाक प्रमुख नगर पालिका /नगर पंचायत के सम्मानित अध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सफाई अभियान एवं सैनिटाइजर मास्क बांटकर जागरूकता अभियान चलाया गया इसी परिपेक्ष में जिला मुख्यालय गोपेश्वर में नगर मंडल गोपेश्वर द्वारा वृद्धाश्रम में जाकर सफाई अभियान सैनिटाइजर मास्क एवं फल वितरण का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी राज्यमंत्री पुष्पा पासवान अध्यक्ष जिला भेषज संघ सतेन्द्र सिंह असवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल अनु जन जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नंदी राणा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय कुमार नगर मंडल उपाध्यक्ष रुपचंद्र आर्य महामंत्री कुशला डीमरी अमित कुमार मैडी महेश कुमार, दीपक टमटा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट कला पाठक सरोज कुंवर लक्ष्मी बिष्ट दीपा रावत राकेश सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह झिंक्वाणा गणेशी देवी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

लोक विज्ञान संस्थान देहरादून ने कालीमठ व मद्महेश्वर घाटी के गांवों में बांटे मास्क, सैनिटाइजर और ऑक्सीमीटर - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। लोक विज्ञान संस्थान देहरादून/P.S.I के सहयोग से कालीमठ घाटी व मदमहेश्वर घाटी के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को आवश्यकता अनुसार मास्क, सैनिटाइजर, थर्मामीटर,ऑक्सीमीटर, काेराेना की रोकथाम हेतु आवश्यक दवाइयां, PPE किट आदि सामग्री वितरित किये गये तथा जन जागरुकता के अभियान के तहत ग्रामीणों को घरों में रहने की […]

You May Like