गौचर : अंकिता भंडारी को न्याय के लिए गौचर बाजार रहा बंद

Team PahadRaftar

गौचर : अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र में स्वत स्फूर्त बंद रहा।

केन्द्रीय व्यापार संगठन द्वारा द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश के बाद भी गौचर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारियों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। हालांकि कई व्यापारियों ने सुबह अपने प्रतिष्ठान खोल दिए थे लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता अजय किशोर भंडारी, हरीश नयाल,महाबीर नेगी आदि ने उन्हें भी मानवता की दृष्टि से प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया। कुल मिलाकर क्षेत्र में बंद पूर्ण रूप से सफल रहा। आवश्यक सेवा दुग्ध वाहन के नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड बंद पूरी तरह सफल रहा। इसके लिए उन्होंने सभी व्यापारियों व व्यवसायियों का आभार जताया।

 

Next Post

ज्योतिर्मठ : राष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना तथा आत्मनिर्भर भारत के संदेश को मजबूत करना रहा। स्वदेशी संकल्प दौड़ विद्यालय परिसर से प्रारंभ […]

You May Like