चमोली : बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला करेंगे बंड विकास मेले का शुभारंभ

admin

संजय कुंवर 

चमोली : बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले को भव्य बनाने के लिए प्रशासन द्वारा भी सभी तैयारियां की जा रही है। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला करेंगे मेले का शुभारंभ।

 

सात दिवसीय बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेला नगर पंचायत पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में 20 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। मेले की तैयारियों को लेकर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक अतुल शाह द्वारा आज तैयारियों का जायजा लिया गया।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों और पुलिस प्रशासन द्वारा मेले की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉल के साथ ही जल संस्थान विभाग द्वारा शुद्ध पेयजल आपूर्ति और पुलिस प्रशासन द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। नेगी ने बताया कि सात दिवसीय मेले में खेल-कूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वाद-विवाद, मार्च पास्ट और छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

मेले के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह मेला क्षेत्र की औद्योगिक, पर्यटन, कृषि एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा। संरक्षक अतुल शाह ने कहा कि मेले का उद्घाटन बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला करेंगे। मेले में इस बार सेना के बैंड की धुनों पर मार्च पास्ट होगा।

इस अवसर पर महामंत्री हरीश चंद्र पुरोहित, हरेंद्र सिंह पंवार और कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट व ताजवर सिंह नेगी ने कहा कि मेले में स्थानीय लोक कलाकारों की सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी।

 

Next Post

ऊखीमठ : पर्यटन गांव सारी में युवाओं का टूर मैनेजर प्रशिक्षण सम्पन्न

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : उत्तराखंड पर्यटन विभाग के निर्देशन व टूरिज्म हांस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल के तत्वावधान में पर्यटन गांव सारी गांव में संचालित 15 दिवसीय टूर मैनेजर प्रशिक्षण का विधिवत समापन हो गया है। 15 दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय युवाओं को स्वरोजगार व पर्यटन गतिविधियों के प्रति […]

You May Like