गोविन्दघाट : हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से छह हजार कट्टे प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज का किया निस्तारण

admin

ज्योतिर्मठ : ईको विकास समिति भ्यूंडार द्वारा श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब रूट से 6 हजार कट्टे प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज का किया निस्तारण 

संजय कुंवर

जोशीमठ : ईको विकास समिति भ्यूंडार द्वारा सम्पूर्ण पुलना,भ्यूंडार,लोकपाल, हेमकुंड साहिब और विश्व धरोहर फूलों की घाटी क्षेत्र से पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के द्वारा छोड़े गए प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज के करीब 6 हजार कट्टे कलेक्ट कर पुलना पहुँचाया। अब यहाँ से आगे रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया हेतु इन गार्बेज के बोरों को वाहनों के माध्यम से रीसाइक्लिंग हेतु कॉम्पैक्ट प्लांट में भेजा जायेगा।

बता दें कि ईको विकास समिति भ्यूंडार श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क आने वाले श्रद्धालुओं ओर पर्यटकों के लिए घोड़ा, डंडी, कंडी की संचालन व्यवस्था की निगरानी के साथ साथ इन पैदल संपर्क मार्गो से प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज उन्मूलन का कार्य करती है। जिसके लिए घोड़ा डंडी कंडी पालकी वालों से ईको विकास शुल्क भी लिया जाता है। इको विकास समिति भ्यूंडार के अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ और वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क ट्रैक रूट से समिति के पर्यावरण मित्रों ने विषम परिस्थितियों के बीच पैदल संपर्क मार्गों में बिखरे पड़े कूड़ा गार्बेज को एकत्र करते हुए गोविंद धाम घांघरिया पहुंचाया।

जहां से इन्हें अब बोरों में भर कर री साइक्लिंग हेतु भेजा जा रहा है, कहा कि समिति पर्यावरणीय संरक्षण और प्लास्टिक कूड़ा गार्बेज उन्मूलन के प्रति अपना पूरा सहयोग देती है। जिसके लिए ईको विकास समिति भ्यूंडार की पूरी टीम ओर विशेष कर पर्यावरण मित्रों के द्वारा इस कार्य को बखूबी अंजाम दिया गया है।

 

Next Post

गोपेश्वर : खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर : रघुबीर बिष्ट

खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर : रघुबीर बिष्ट गोपेश्वर : सांसद खेल महोत्सव 2025 के द्वितीय दिवस जिला मुख्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में प्रारंभ हुआ। आज स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सांसद खेल महोत्सव में, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्रतिभा करने वाले प्रतिभागियों ने बढ़कर भाग लिया। 300 […]

You May Like