गौचर : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किए बदरी विशाल के दर्शन

Team PahadRaftar

उत्तराखंड कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किए श्री बदरी विशाल के दर्शन

संजय कुंवर 

बदरीनाथ : प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बृहस्पतिवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं सभी के लिए मंगलकामना की।
उनके साथ पारिवारिक जन भी भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे।

बदरीनाथ धाम में पहुंचने पर श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। मंदिर में दर्शन एवं पूजा के पश्चात बीकेटीसी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बदरीविशाल का प्रसाद, तुलसी माला एवं अंगवस्त्र भेंट किया। इससे पहले बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल ने कैबिनेट मंत्री की अगवानी की।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी ने मंत्री को बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बताया कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में बदरी- केदार यात्रा सफलतापूर्वक संचालित हुई है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद हो गये है। 25 नवंबर को भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो रहे हैं।अभी तक साढ़े सोलह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने मंदिर परिसर, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यात्री सुविधाओं तथा तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा पुष्कर सिंह धामी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री ने मंदिर समिति द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं को सराहा। कहा कि बदरीनाथ धाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप दिव्य भव्य बनाने हेतु चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने को सरकार निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेद पाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, लेखाकार भूपेंद्र रावत , प्रभारी दफेदार हरेंद्र कोठारी, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

Next Post

जोशीमठ : सुखदेव सिंह बने सहकारी समिति हेलंग के अध्यक्ष

संजय कुंवर जोशीमठ : बहुउद्देशीय सहकारी समिति हेलंग चुनाव में सुखदेव सिंह पैनखण्डी, लंगसी एवं ज्योतिर्मठ का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर कुंवर सिंह पंवार निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने बधाई दी। बता दें कि बृहस्पतिवार को सहकारी समितियों के चुनाव में हेलंग समिति में सेलंग […]

You May Like