गौचर : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शीतकालीन प्रतियोगिता का शुभारंभ

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारंभिक शिक्षा की शरदकालीन शीतकालीन जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है।

बुधवार को गौचर मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि रीबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना से आयोजित किया जाना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। प्रथम दिन आयोजित मार्च पास्ट में विकास खंड कर्णप्रयाग ने प्रथम, गैरसैंण ने द्वितीय तथा नंदानगर ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नंदानगर के अंशु सिंह ने प्रथम,दशोली के फरमान ने द्वितीय तथा गैरसैंण के अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की इसी प्रतियोगिता में दशोली की अंजलि ने प्रथम, गैरसैंण की सिया ने द्वितीय तथा इसी ब्लाक की रचना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डाइट के प्राचार्य आकाश सारस्वत, अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी भी मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : मोटर मार्ग की अंतिम सर्वे किए जाने पर विधायक का जताया आभार

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ :  पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत राऊलैक के अन्तर्गत चक चौकी – राऊ – निगालगांव 3:5 किमी मोटर मार्ग का अन्तिम सर्वे किये जाने पर मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों के एक शिष्टमंडल ने केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया […]

You May Like