ज्योतिर्मठ : रविग्राम खेल मैदान को मिनी स्टेडियम की स्वीकृति मिलने पर सांसद का जताया आभार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आग्रह पर केन्द्रीय खेल मंत्री ने ज्योर्तिमठ रविग्राम खेल मैदान को दी मिनी स्टेडियम बनाने की स्वीकृति। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मना कर सांसद बलूनी और केन्द्रीय खेल मंत्री का जताया आभार।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सीमांत के लोगों की मांग पर ज्योर्तिमठ रविग्राम खेल मैदान बनाने का आश्वासन दिया था। जिस पर सांसद ने केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीय को पत्र लिखकर स्टेडियम स्वीकृति की मांग की गई। अब गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से केन्द्रीय खेल मंत्री द्वारा मिनी स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी गई है। जिस पर खुशी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और केन्द्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। बदरीनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि मिनी स्टेडियम रविग्राम बनने से जोशीमठ क्षेत्र के छात्र – छात्राओं के साथ ही युवाओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

वहीं नगर में खेल मैदान की कमी के चलते फिलहाल सीमांत क्षेत्र के इस केन्द्र स्थान रविग्राम खेल मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, ब्लॉक स्तरीय विद्यालई खेल कूद प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री उदयीमान खेल कूद,खेलो इंडिया के खेल कूद के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन होते हैं।

 

Next Post

बदरीनाथ : बाल्टिक देश लातविया के राष्ट्रीय पक्षी सफेद खंजन की दस्तक से पक्षी प्रेमी उत्साहित

बदरीनाथ : जानि शरद रितु खंजन आए, पाई समय बिमी सुकृत सुहाए। बाल्टिक देश लातविया के राष्ट्रीय पक्षी सफेद खंजन की दस्तक से पक्षी प्रेमी उत्साहित संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम से लेकर सूबे के सबसे ऊंचे मोटरेबल रोड पर स्थित 18 हजार फीट से अधिक […]

You May Like