
संजय कुंवर
औली : विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग एवं पर्यटन स्थल औली के दिन अब जल्द बहुरने की उम्मीद जगी है। पर्यटन सचिव के निर्देश पर बदहाल पड़ी औली रिंक का जायजा लेने के लिए पहुंची टेक्निकल टीम। औली की विस्तृत रिपोर्ट सौंपिंगे शासन को।

समुद्र तल से 9 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित शीतकालीन क्रीड़ा एवं पर्यटन स्थल औली में आइस रिंक ढ़ाई दशकों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। यहां बीमार पड़ी आईस स्केटिंग रिंक के चलते शीतकालीन क्रीड़ा बार – बार स्थगित होते रहे हैं। जिसका सीधा प्रभाव यहां के शीतकालीन पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ा है। अपने मखमली बुग्यालों के लिए विश्व प्रसिद्ध औली शीतकाल में पर्यटकों को बरबस ही अपनी आकर्षित करती है। देश – विदेश से हजारों की तादात में पर्यटक औली के दीदार को पहुंचते हैं। बावजूद सरकारों ने इस और गंभीर से ध्यान नहीं दिया।

वर्ष 2019 में तत्कालीन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा ओपन आइस स्केटिंग रिंग के उद्घाटन के बाद से लेकर आज तक आइस स्केटिंग रिंग से बर्फ केवल फाइलों में ही जमी धरातल पर आज भी इसकी स्थिति बदहाल है। करीब चार करोड़ से अधिक खर्च होने के बाद भी एक इंच बर्फ नहीं जमी। इसके निर्माण को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई। 2019 से बदहाल आइस रिंक के चलते आज तक कोई इवेंट्स आयोजित नहीं हुए। इसकी बदहाल स्थिति के सुधार को लेकर आइस स्केटिंग रिंग ऑफ चमोली ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।
यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही स्कीइंग एवं पर्यटन स्थल औली के दिन बहुरने की उम्मीद जगी है। स्कीइंग एवं स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधि विवेक पंवार ने बताया कि औली ओपन आइस स्केटिंग रिंक को लेकर शासन स्तर से संजीदगी दिखाई दे रही है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा संज्ञान लेने के बाद पर्यटन सचिव के निर्देश पर एक टेक्निकल टीम औली पहुंच गई है। जो आइस स्केटिंग रिंक को लेकर विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेंगी। जिसके बाद आइस रिंक का जीर्णोद्धार शुरू होने की उम्मीदें जगी है। शासन स्तर की एक टीम ने औली का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर रतन सिंह सोनाल, कमांडेंट आईटीबीपी औली, आईटीबीपी सहायक कमांडेंट विजेंद्र सिंह, सीमा नौटियाल, साहसिक खेल अधिकारी अनिल बेलवाल, अध्यक्ष आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड, शिव पैन्यूली, अध्यक्ष, आइस स्केटिंग एसोसिएशन, दीपक रावत, क्षेत्रीय प्रबंधक, जीएमवीएन , संजय गुप्ता, सहायक अभियंता, जीएमवीएन,प्रदीप शाह , प्रबंधक,स्की रिसोर्ट औली से अजय भट्ट अध्यक्ष स्की एवं माउंटेनियरिंग एसोसिएशन, और विवेक पंवार, प्रतिनिधि स्कीइंग एवं स्नो बोर्डिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड, संतोष कुंवर, प्रतिनिधि स्कीइंग एवं स्नो बोर्डिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड, स्थानीय स्तर पर जिला आईस स्केटिंग एसोसिएशन चमोली के प्रतिनिधि रविन्द्र कंडारी सहित पर्यटक कार्यालय ज्योर्तिमठ से सहायक स्वागती शुभम् सेमवाल मौजूद रहे।

