ऊखीमठ : राज्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुनी जनसमस्याएं

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने क्यूजा के आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत मचकण्डी के गोबला तोक सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण कर आपदा प्रभावितों सहित ग्रामीण की समस्याओं को सुना।

उनके क्यूजा घाटी आगमन पर गोबला तोक के आपदा प्रभावितों सहित ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से रूबरू करवाकर निराकरण की मांग की। जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितों व ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मचकण्डी के गोबला तोक में फैली हर समस्या के निराकरण की सामूहिक पहल की जायेगी। उन्होंने तहसील प्रशासन को गोबला तोक के आपदा प्रभावितों को शीध्र अहेतुक राशि वितरित करने तथा विद्युत व पेयजल विभाग को आपदा प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट के क्यूजा घाटी आगमन पर जीआईसी भण्ज पी टी ए अध्यक्ष दुर्लभ सिंह रावत, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष कुवर सिंह नेगी ने भण्ज के जगदेई तोक में विद्यालय के नव निर्मित भवन परिसर मे सांसद निधि से दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों, विद्यालय परिसर मे बिजली ,पानी ,चारदीवारी व खेल मैदान निर्माण की मांग की। प्रधान मचकण्डी डा0 गौरव कठैत ने गोबला तोक के आपदा प्रभावितों को एक वर्ष बाद भी अहेतुक राशि न मिलने की शिकायत की। आपदा प्रभावित सुलोचना देवी ने एक वर्ष से गौशाला में दिन गुजारने तथा प्रशासन से सिर्फ कोरे आश्वासन देने की शिकायत की। आपदा प्रभावित पुष्कर सिंह नेगी ने आपदा प्रभावित गोबला तोक का भूगर्भीय सर्वेक्षण करने की मांग की। प्रदीप सिंह नेगी ने विस्थापन के नाम पर प्रशासन द्वारा कोरे आश्वासन देने की शिकायत की जिस पर राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने आपदा प्रभावितों व ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि गोबला तोक आपदा प्रभावित क्षेत्र मे फैली हर समस्या के निराकरण की शीघ्र पहल की जायेगी तथा शेष परिवारों के विस्थापन के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण , क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, प्रदीप सिंह नेगी , मनोज सिंह चौहान, ज्ञान सिंह चौहान, कुन्दन लाल , गोविन्द लाल सहित गोबला तोक के आपदा प्रभावित, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

ज्योर्तिमठ : ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण व पंचायत चार्ज न मिलने से हो रहे विकास कार्य प्रभावित

संजय कुंवर  ज्योतिर्मठ : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण और पंचायत चार्ज न मिलने पर नाराजगी जताते हुए विकास कार्य प्रभावित होने की बात कहते हुए एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन भेजा। विकासखंड ज्योतिर्मठ के 51 ग्राम प्रधानों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के […]

You May Like