
चमोली : जिलाधिकारी डॉ संदीप तिवारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता के निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार को जनपद के थराली तहसील के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित ग्राम सभा बुंगा में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण कराया गया। एएनएम श्रीमती चंद्रकला एवं आशा फैसिलिटेटर श्रीमती कमला बिष्ट ने पैदल सात किलोमीटर चलकर पहाड़ी टूटे, खतरनाक रास्तों को पार करते हुए बुँगा गांव पहुंचे। मौके पर ही कुल छह गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच एवं चार बच्चों को आवश्यक टीके लगवाए गए। गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की दवाई दीं गई।

