ऊखीमठ : हर तरफ तबाही, जानलेवा बना सफर

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : केदार घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण अधिकांश मोटर मार्गों पर भूस्खलन होने से मोटर मार्गों पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है।

मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों का जल स्तर उफान पर आने से आपदा प्रभावितों की चिन्ताएं बढ़ने लगी है तथा क्षेत्र का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है। बैमौसमी बारिश से काश्तकारों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों के तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने से भेड़पालकों ने निचले क्षेत्रों की ओर रूख कर दिया है।

राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट का वाहन नागजगई के निकट दलदल में फंसने से वाहन को सुरक्षित निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जबकि ल्वारा क्षेत्र में भूस्खलन के कारण पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई तोकों में पेयजल संकट बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार केदार घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया है तथा गुप्तकाशी – कालीमठ- चौमासी , कुण्ड- चोपता – गोपेश्वर, ऊखीमठ- मनसूना- रासी , ऊखीमठ- विद्यापीठ – गुप्तकाशी मोटर मार्गो पर भूस्खलन होने से मोटर मार्गो पर सफर करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है तथा तुंगनाथ घाटी के ताला तोक मे भू-धंसाव के कारण नेशनल हाईवे पर दरारें पड़ चुकी है। मूसलाधार बारिश के कारण ऊंचाई वाले इलाको के तापमान मे भारी गिरावट महसूस होने से 6 माह बुग्यालों में प्रवास करने वाले भेड़पालकों ने निचले क्षेत्रो को रूख कर दिया है।

सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र छेनागाड का जायजा लेने निकले राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट का वाहन नागजगई के निकट दलदल मे फंसने से लोक निर्माण विभाग के प्रयासों को वाहन को सुरक्षित निकाला गया जबकि नागजगई – छेनागाड के मध्य मोटर मार्ग के अधिकांश हिस्से भूस्खलन की भेंट चढने से नागजगई से छेनागाड पहुंचना जोखिम भरा बना हुआ है। छेनागाड – नागजगई आपदा प्रभावित क्षेत्र से अपनी जान जोखिम मे डालकर आवाजाही करनी वाली महिला को राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट व पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी द्वारा अपने जान की परवाह किये बगैर नागजगई सुरक्षित पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। प्रधान बुरूवा मदन भट्ट ने बताया कि बैमोसमी बारिश से काश्तकारों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है।

Next Post

ज्योर्तिमठ : भ्यूंडार गांव में धूमधाम से मनाया गया नंदाष्टमी महोत्सव

हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी का मेजबान गांव भ्यूंडार में धूमधाम से मनाया गया नंदाष्टमी महोत्सव संजय कुंवर भ्यूंडार/ज्योर्तिमठ : श्री हेमकुंड साहिब तीर्थ सहित विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान की मेजबानी करने वाले लोकपाल घाटी के ख़ूबसूरत गांव भ्यूंडार पुलना गांव की आराध्य देवी मां नन्दा […]

You May Like