
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : सहायक खण्ड विकास अधिकारी पद पर तैनात जंगी लाल आर्य का स्थानांतरण टिहरी चम्बा होने पर विकासखंड परिवार द्वारा उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी तथा उनके 6 वर्षों के कार्यकाल की भूरी – भूरी प्रशंसा की गई।

ब्लॉक सभागार में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि सहायक खण्ड विकास अधिकारी जंगी लाल आर्य हमेशा विकास कार्यों के प्रति जागरूक रहे तथा उनके अथक प्रयासों से पूरे विकासखंड मे विकास कार्यों को गति मिली है । सहायक खण्ड विकास अधिकारी पंचायत बलबीर लाल ने कहा कि जंगी लाल आर्य का 6 वर्षो का कार्यकाल अविस्मरणीय रहा क्योंकि वे हमेशा विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रयासरत रहते थे। भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि आपका मृदुल व्यवहार दशको तक याद रहेगा। सहायक खण्ड विकास अधिकारी जंगी लाल आर्य ने भावुक होते हुए कहा कि आप सभी के प्यार, प्रेम व सौहार्द से 6 वर्षो का कार्यकाल निर्विघ्न बीता तथा आप सभी का स्नेह हमेशा याद रहेगा। विदाई समारोह का संचालन देवेशचन्द्र देवशाली ने किया।
इस मौके पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी एकता पंवार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, व्यायाम प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन प्रभारी रणजीत रावत, भरत सिंह नेगी , उत्तम राणा , शंकर सिंह पंवार, ताजवर बिष्ट, अनिरूद्ध भट्ट, अरूण बुटोला, लक्ष्मण सिंह राणा , सन्दीप पंवार, सन्दीप थपलियाल, विजय लक्ष्मी देवी ,कुमारी कृष्णा , सुमन गिरी , नीलम गुसाई सहित अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

