गौचर : नितिन नेगी का अमेरिका में पीएचडी के लिए चयन

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

चमोली : नगरपालिका क्षेत्र गौचर के वार्डन 6 के निवासी वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक एवं राष्ट्रपति से सम्मानित राजेन्द्र सिंह नेगी के सुपुत्र नितिन ने अपनी मेहनत लगन और अनुशासन से अमेरिका में उच्च शिक्षा पीएचडी भौतिक विज्ञान में प्रवेश स्थान प्राप्त करके अपने देश एवं उत्तराखण्ड के चमोली जिले का नाम रोशन किया।

नितिन मूल निवासी विकास खण्ड पोखरी के करछूना गांव के हैं, वर्तमान में कई वर्षों से गौचर के वार्ड नं 6 में भी उनका निवास स्थान है। नितिन ने अपनी पढ़ाई कक्षा 6 से राजकीय इण्टर कालेज गौचर से इंटरमीडिएट किया था तत्पश्चात देहरादून के एसजीआरआर से बीएस सी और दिल्ली से एमटेक किया और नितिन सात समन्दर पार अमेरिका में उच्च शिक्षा पीएचडी मे प्रवेश स्थान हासिल करके अपने देश का नाम रोशन करके हमारे पहाड़ वासियों के लिए गर्व है उनके पिताजी राजेन्द्र सिंह नेगी जो वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज गौचर में कार्यरत हैं स्वयं भी शिक्षा और अनुशासन के प्रतीक रहे हैं इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक एसएस नेगी नगरपालिका अध्यक्ष संदीप नेगी व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल गौ सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार जयकृत बिष्ट मुकेश नेगी सुबेदार कुशाल सिंह नेगी एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी।

नितिन नेगी का गौचर से अमेरिका का सफर 

गौचर चमोली उत्तराखंड) के नितिन नेगी जी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है और पूरे क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बचपन से ही शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए –

GIC गौचर से इंटरमीडिएट में 86% अंक प्राप्त किए।

SGRR देहरादून से B.Sc. और M.Sc. (Physics) पूरी की।

उसके बाद GATE परीक्षा पास कर IIT दिल्ली से M.Tech किया।

M.Tech के तुरंत बाद Ph.D. (Physics) हेतु चयन IIT दिल्ली से हुआ।

अब अमेरिका में उच्च शिक्षा (Ph.D. in Physics) के लिए प्रवेश मिला — यह पूरे पहाड़ और हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है।

 

Next Post

पीपलकोटी : बंड संगठन ने किया नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत कार्यक्रम

पीपलकोटी : बंड विकास संगठन द्वारा क्षेत्र के सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का किया स्वागत कार्यक्रम आयोजित। सोमवार को बंड विकास संगठन ने क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिससे ब्लॉक प्रमुख दशोली श्रीमती विनीता देवी, जिला पंचायत सैंजी की सदस्य कुमारी संतोषी, ज्येष्ठ उप […]

You May Like