ज्योर्तिमठ : राष्ट्रपति पुलिस पदक 2025 के लिए नामित हुए पैनखंडा के सतीश कपरवाण, खुशी की लहर

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योर्तिमठ : राष्ट्रपति पुलिस पदक 2025 के लिए नामित हुए पैनखंडा ज्योर्तिमठ के सतीश चंद्र ,भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा दिया जाता है ये सम्मान। वर्ष 2018 में भी भारतीय पुलिस पदक (आईपीएम) से नवाजे जा चुके हैं सतीश पैनखंडा के सतीश कपरवाण को सराहनीय ओर उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) के लिए नामित किया गया है।

गृह मंत्रालय के अधीन निरीक्षक के पद पर दिल्ली में सेवारत पैनखंडा ज्योर्तिमठ के चौडारी निवासी सतीश कपरवाण को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित किया गया है।

बताते चलें कि सतीश को इससे पूर्व वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस पदक (आईपीएम) के लिए चुना गया था तथा भारत के गृहमंत्री अमित शाह जी द्वारा भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया ओर 6 वर्ष बाद पुनः अब सतीश को उनके उल्लखेनीय एवं कठिन परिश्रम के लिए उनको राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित होना पूरे क्षेत्र ही नहीं जनपद चमोली के लिए गर्व की बात है। सतीश के राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नामित होने पर ज्योर्तिमठ वासियों में खुशी की लहर है। पैनखंडा जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के निवासी सतीश का पुराण की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ में हुई राजकीय स्नातक महाविद्यालय गोपेश्वर से उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद सतीश ने स्टेनोग्राफी से आईटीआई भी किया था लेकिन छात्र जीवन से ही खेलों में रुचि के चलते उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स में ही जाना उचित समझा और बाद में गृह मंत्रालय
में संबंध होकर सेवाएं देने लगे।

Next Post

ऊखीमठ : निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला बने प्रमुख

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पंकज शुक्ला ने बाजी मारी, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गजेन्द्र चौधरी को एक मत से पराजित किया है जबकि ज्येष्ठ प्रमुख पद पर राकेश नेगी ने जीत दर्ज की है उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमन देवी […]

You May Like