चमोली : चमोली जिले में भारी बारिश से चारधाम यात्रा के साथ जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

चमोली : चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे जगह – जगह बाधित हुआ है, वहीं दर्जनों ग्रामीण मोटर मार्ग भी बंद हुए हैं। भूस्खलन और नदी, नाले उफान पर होने से चारधाम यात्रा के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन घंटों की चेतावनी दी गई है जिससे शासन – प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

चमोली जिले में मंगलवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे गौचर कमेडा, भनीरपानी, पागलनाला में बाधित होने से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। सुरक्षा को देखते हुए तीर्थयात्रियों को पीपलकोटी में रोका गया है। वहीं भारत – चीन सीमा पर तपोवन के आगे रिंगी मार्ग पर हाईवे 50 मीटर के लगभग वॉश आउट हुई है। जिससे क्षेत्र की आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं जिले के दर्जनों गांवों की लाइफ लाइन बाधित होने से ग्रामीण जन-जीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से ज्योर्तिमठ की उच्च हिमालई बरमई वैली और ऐरा वैली के मर्चा तोई नाले भी उफान पर है। मौसम विभाग द्वारा अगले तीन घंटों तक अलर्ट की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है।

Next Post

उत्तरकाशी : धराली में बादल फटने से भारी तबाही, राहत - बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

उत्तरकाशी : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिसमें दर्जनों लोगों के हताहत होने की संभावना बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए राहत बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन, सेना, […]

You May Like