ऊखीमठ : केदारघाटी का लाल मरणोपरांत हुआ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Team PahadRaftar

केदारघाटी का लाल मरणोपरांत हुआ अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ :  संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा करते हुए विगत वर्ष अपने प्राणों की आहुति देने वाले हवलदार संजय सिंह पुष्पवान पुत्र दौलत सिंह पुष्पवान 11 गढ़वाल राइफल को मरणोपरांत अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शहीद संजय सिंह, ग्राम सभा पैंज किमाणा , ऊखीमठ निवासी थे।

हवलदार संजय सिंह, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (MONUSCO) में यूनाइटेड नेशंस स्टैबलाइजेश मिशन के साथ तैनात किया गया था। उन्हें तथा ब्रिगेडियर जनरल (संयुक्त राष्ट्र शांति सेना का पद) अमिताभ झा को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 29 मई को यूनाइटेड नेशंस में एक समारोह में मरणोपरांत ” डैग हैमरस्कॉल्ड पदक ” से सम्मानित करने की घोषणा हुई थी,
शनिवार को शहीद संजय सिंह पुष्वाण के घर पर उनकी यूनिट से आये सूबेदार धर्मेंद्र सिंह और नायक आशीष सिंह द्वारा यह पदक शहीद की पत्नी श्रीमती आशा देवी व पिता दौलत सिंह पुष्पवान को सौंपा गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण, सैनिक कल्याण बोर्ड से प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक प्रमोद पुष्पवान, अनसुया प्रसाद, रवीन्द्र पुष्वाण, डा0 कैलाश पुष्वाण, कर्मवीर कुवर, धर्मेन्द्र पुष्पवान, दीपक सिंह, आशीष पुष्वाण सहित ग्रामीण व परिजन मौजूद रहे ।

Next Post

ऊखीमठ : सन्दीप पुष्वाण को 17वें बार फिर मिली पीटीए अध्यक्ष की जिम्मेदारी

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : राजकीय अटल उत्कृष्ट इन्टर कालेज ऊखीमठ में पीटीए का गठन कर सन्दीप पुष्वाण को 17 वें बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी, जबकि सचिव पद की जिम्मेदारी गौरव असवाल को दी गई है। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा पीटीए की […]

You May Like