
संजय कुंवर
गोपेश्वर : विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय ओपन टीटी खेल प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ के शार्दुल,केशव, दिया एवं अदिति छाए रहे।
खेल विभाग चमोली द्वारा विश्व ओलंपिक दिवस के अवसरों पर जिला मुख्यालय गोपेश्वर (चमोली) के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के तहत जिला स्तरीय ओपन महिला पुरुष टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के टीटी ट्रेनिंग सेंटर से जुड़े प्रतिभावान प्रशिक्षु खिलाड़ी बच्चों का दबदबा बरकरार रहा। पुरुष ओपन वर्ग में जहां ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर की स्टार प्रशिक्षु डबल जोड़ी शार्दुल नेगी केशव पहले स्थान पर रहे वहीं महिला वर्ग में भी ज्योतिर्मठ के ही दिया और अदिति की जोड़ी का पहले स्थान पर दबदबा बरकरार रहा ज्योतिर्मठ टीटी ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक ओर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय कुमार ने बताया कि चमोली जिला टीटी खेल इतिहास में पहली बार एक रिकॉर्ड कायम करते हुए हमारे ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र से कुल 12 टीटी प्रशिक्षु खिलाड़ी बच्चों ने गोपेश्वर स्टेडियम में आयोजित विश्व ओलंपिक दिवस 2025 को यादगार बनाते हुए इस जनपद स्तरीय पुरुष ओर महिला टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता 2025 में प्रतिभाग कर जबरदस्त खेल प्रदर्शन करते हुए अपने से बड़े सीनियर यूनिवर्सिटी लेबल के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए खिताब ज्योतिर्मठ की झोली में डाला है।
टीटी टीम ज्योतिर्मठ की अगुवाई कर रहे मुख्य कोच विजय कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल के सभी आठ स्थानों पर ज्योर्तिमठ के टीटी खिलाड़ी का कब्जा रहा जहां फाइनल मैच में विजेता जोड़ी ज्योर्तिमठ के नेशनल स्टार टीटी खिलाड़ी शार्दुल नेगी और केशव रहे वही उप विजेता भी ज्योतिर्मठ के ही आयुष्मान ओर प्रियांशु रहे, बात महिला वर्ग की करे तो यहां भी बेहद टफ कैटिगिरी में सीनियर यूनिवर्सिटी लेबल की 14 टीटी खिलाड़ीयों की चुनौती तोड़ते हुए ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर की होनहार राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी दिया ओर अदिति विजेता घोषित हुए उप विजेता भी ज्योतिर्मठ की ही काव्या और जोया के नाम रहा। इन सभी होनहार टीटी खिलाड़ियों को पुरस्कार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओलंपियन परमजीत सिंह बिष्ट ने शिरकत कर सभी खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दी।

