
बदरीनाथ धाम: यात्री टैम्पो ट्रैवल वाहन हाईवे पर खुले चेंबर की चपेट में आया, बाल – बाल बचे तीर्थयात्री
संजय कुंवर
भू-बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम में तीर्थ यात्रा चरम पर है, इस बीच आज ज्योतिर्मठ की और से बदरी पुरी आ रहे एक यात्री वाहन टैम्पो ट्रैवल ठीक बद्रीनाथ धाम के प्रवेश द्वार के समीप खुले चैंबर में दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचा। दरअसल ये यात्री वाहन आज सांय बदरीनाथ धाम में सरोवर पोर्टिको होटल के समीप एक खुले पड़े चैंबर की चपेट में आकर एक और झुक गया। जिसके चलते श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई गनीमत रही कि टैंपो चालक की सूझ बुझ के चलते बड़ी दुर्घटना होते होते बची है। बदरी पुरी के स्थानीय होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य करने वाली संस्था द्वारा हाईवे किनारे ये जान लेवा चैंबर खुले छोड़े हैं जो इस तरह कभी भी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकते हैं। आज तो किसी तरह चैंबर में फंसे इस वाहन के टायर को अन्य श्रद्धालुओं की मदद से ऊपर उठाकर सड़क पर लाया गया। इस दौरान वाहन में बैठे सभी श्रद्धालु भी डरे सहमे हालात में एक एक कर वाहन से नीचे उतर गए। बदरी पुरी के स्थानीय होटल कारोबारी राम नारायण भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर टैम्पो ट्रैवल के ड्राइवर ने ऐन वक्त पर सुझबुझ नहीं दिखाई होती तो यात्री वाहन सीधा अलक नन्दा में समा जाता। फिलहाल भगवान श्री बदरी विशाल जी की कृपा से सभी यात्री कुशल है एक बड़ी दुर्घटना आज टल गई है। बताया जा रहा है कि हाई वे पर कार्य दाई संस्था द्वारा इस तरह चैंबरों को खुले रखा है जो इस तरह बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है।

