ज्योतिर्मठ : शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी ने किए भविष्य बदरी के दर्शन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ :  शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने बदरीनाथ धाम के बाद अब भविष्य बदरी के किए दर्शन।

शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज ने आज भविष्य बदरी सुभांई गांव में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने ढाक गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम को समर्पित राम पंचायतन पहुंच कर दर्शन कर देश – प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की. बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने दोनों मंदिरों के आज दिव्य दर्शन किए और महाराज जी ने देश में शांति, अमन, चैन ओर समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना भी की।

 

Next Post

चमोली : वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट और स्वतंत्र पत्रकार संजय कुंवर को मिलेगा गौरा देवी सम्मान

चमोली : चमोली जिले के वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट एवं स्वतंत्र पत्रकार संजय कुंवर गौरा देवी पुरस्कार से होंगे सम्मानित। जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ उर्गमघाटी में हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन किया जाता है। जिसमें दो दिवसीय पर्यावरण संरक्षण, लोक-संस्कृति एवं पर्यटन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए […]

You May Like