गौचर : संजय लखेड़ा निर्विरोध बने जउमावि बमोथ के प्रबंधक

Team PahadRaftar

जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की प्रबंधक समिति का चुनाव हुआ निर्विरोध सम्पन्न,  संजय लखेड़ा बने प्रबंधक 

केएस असवाल 

गौचर : शिक्षा विभाग चमोली द्वारा नियुक्त किये गये चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी की कुशल मार्गदर्शन व देखरेख में अशासकीय सहायता प्राप्त जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की विद्यालय प्रबंधक समिति के निर्विरोध हुए निर्वाचन में संजय लखेड़ा को प्रबंधक निर्वाचित किया गया।

शनिवार को चुनाव पर्यवेक्षक प्रधानाचार्य सुशीला देवी इंटर कालेज सिवाई, विकासखंड पोखरी और चुनाव अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज सरमोला, सुधीर नेगी के समक्ष हुए निर्वाचन में संजय लखेड़ा को प्रबंधक पर पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर किशन लखेड़ा, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश रावत, उप प्रबंधक पद पर सुशील चौहान तथा कोषाध्यक्ष पद पर कलम सिंह खत्री को निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा प्रबंध कार्यकारिणी में श्रीमती शकुंतला देवी, श्याम लाल, सूरज सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, पवन लखेड़ा, विजय प्रसाद भट्ट, मुकेश लखेड़ा के साथ ही पदेन सदस्य के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं, सहायक अध्यापक आनन्दमणि देवली व सहायक अध्यापिका सुश्री निक्की पंवार को चयनित किया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक ललिता प्रसाद लखेड़ा, निवर्तमान प्रबंधक समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह नेगी, प्रीतम सिंह ठाकुर, प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, निवर्तमान अभिभावक संघ अध्यक्ष एवं समाजसेवी धीरेन्द्र चौधरी रिंकू, रोशन लखेड़ा, अभिभावक संघ अध्यक्ष राजकुमार, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती कविता देवी, जगदीश प्रसाद खाली, वीरेंद्र ठाकुर, सहायक अध्यापक राजेश पन्त, गौरव पुरोहित, देवेन्द्र कुमार, शिक्षिका मोनिका थपलियाल पुरोहित, निक्की पंवार, रीतिका जोशी सहित अभिभावक मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : तुंगनाथ धाम में तीन सप्ताह में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में मात्र 23 दिनों में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। तुंगनाथ धाम में प्रति दिन 7 सौ से लेकर 9 सौ तक तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। तुंगनाथ घाटी में निरन्तर हो रही बारिश से चोपता […]

You May Like