गौचर : नवप्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं का संस्थान द्वारा किया गया स्वागत

Team PahadRaftar

नवप्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं का संस्थान द्वारा किया गया स्वागत

केएस असवाल 

गौचर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली( गौचर) में नवप्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं का संस्थान द्वारा स्वागत किया गया।

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नव प्रवेशी डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपना परिचय दिया और शिक्षा के क्षेत्र में आने के कारणों को भी उल्लेखित किया।

वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर को 30 प्रशिक्षुओं के नामांकन की सूची दी गई है जिनमें से 26 प्रशिक्षुओं ने संस्थान में अपनी उपस्थिति दी है , शीघ्र ही संस्थान को प्रतीक्षारत प्रशिक्षुओं की सूची भी निर्गत की जाएगी। स्वागत समारोह में विभाग अध्यक्ष रविंद्र सिंह बर्त्वाल ने प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और अनुशासन को सर्वोच्च वरीयता देने की बात अपने संबोधन में कही।

संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि छात्रों को जीवन में सफलता के लिए समयबद्धता, स्वअनुशासन और स्वाध्याय पर विशेष बल देना होगा उन्हें सीखने के लिए समर्पित भाव से प्रशिक्षण में रुचि लेनी होगी उन्हें खुद को अज्ञानी मानकर ज्ञान प्राप्त करने की ओर अग्रसर होना होगा।
प्राचार्य ने कहा कि प्रशिक्षु प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित होकर आए हैं और उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम अर्जित किया है लेकिन यह काफी नहीं है उन्हें सतत रूप से शिक्षा के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए आगे बढ़ना होगा। नवआगंतुक छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ,वीरेंद्र सिंह कठैत , योगेंद्र सिंह बर्त्वाल, सुमन भट्ट, मृणाल जोशी गोपाल प्रसाद कपरूवाण द्वारा भी संबोधित किया गया।

स्वागत समारोह में सुबोध कुमार डिमरी , प्रदीप चंद्र नौटियाल, डॉक्टर कमलेश कुमार मिश्र, भानु प्रकाश नेगी , नंदन सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट पवन गौड़ , मोहित देवराडी, अमित गढ़िया, हर्षवर्धन गौड़ , राहुल शाह, मनीषा राणा , श्रुति काला सम्मिलित रहे l कार्यक्रम का संचालन कक्षाअध्यापक एवं संकाय सदस्य डॉक्टर गजपाल राज द्वारा किया गया।

Next Post

गौचर : कौशलम् में हो स्थानीय संसाधनों का भरपूर प्रयोग: पद्मश्री कल्याण सिंह रावत

कौशलम् में हो स्थानीय संसाधनों का भरपूर प्रयोग: पद्मश्री कल्याण सिंह रावत केएस असवाल  उत्तराखंड में प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है यहां पर कौशल विकास कार्यक्रम स्थानीय संसाधनों का भरपूर प्रयोग करते हुए होने चाहिए। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने यह बात एकदिवसीय जिला स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र […]

You May Like