
लक्ष्मण नेगी की रिपोर्ट
केदारघाटी : करोड़ों हिन्दुओं के आस्था व विश्वास का केन्द्र तथा हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज होने में एक दिन का समय शेष रह गया है। आगामी रविवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा। 28 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पडावों पर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी तथा 2 मई को केदारनाथ धाम के कपाट वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे।
केदारनाथ धाम में मन्दिर समिति के 18 सदस्यीय एडवांस दल द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक – चौबंद की जा रही है। मन्दिर समिति द्वारा ओंकारेश्वर मन्दिर को 8 कुन्तल फूलों से सजाने की तैयारिया शुरू कर दी गयी है तथा ओंकारेश्वर मन्दिर में शीतकालीन तीर्थ यात्रियों का आकंडा 30 हजार के पार पहुंच गया है। आगामी 27 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा। लोक मान्यता है कि ओंकारेश्वर मन्दिर में भैरवनाथ पूजन के बाद ग्रीष्मकाल के 6 माह भक्तों की रक्षा व जगत कल्याण के लिए भैरवनाथ केदारनाथ धाम चले जाते हैं । 28 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ऊखीमठ से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी पहुंचेगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली 29 अप्रैल को फाटा ,30 को गौरीकुंड तथा 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह मे विराजमान होगी तथा 2 मई को ब्रह्म बेला पर श्रद्धा के द्वार वेद ऋचाओं के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जायेंगे । बदरी – केदार मन्दिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देशन पर केदारनाथ धाम में 18 सदस्यीय एडवांस दल द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक – चौबंद की जा रही है। मन्दिर समिति द्वारा भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर को रविवार से 8 कुन्तल फूलो से सजाने की तैयारिया शुरू कर दी जायेगी तथा केदारनाथ यात्रा का आगाज होने पर स्थानीय भक्तो मे भारी उत्साह बना हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत 8 दिसम्बर को ओंकारेश्वर मन्दिर मे शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ किया गया था धीरे – धीरे शीतकालीन यात्रा परवान चढ़ने लगी है । केदारनाथ मन्दिर प्रभारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि शीतकालीन यात्रा के दौरान 17 हजार 065 पुरूष, 11 हजार 088 महिलाएं , 1755 नौनिहाल तथा 120 विदेशी सैलानियों सहित 30 हजार 020 तीर्थ यात्री ओंकारेश्वर मन्दिर मे पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके हैं।

