
गुलमर्ग : खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के पहले दिन स्की पर्वतारोहण इवेंट में उत्तराखंड की मेनका गुंजियाल को गोल्ड और मयंक डिमरी को ब्रोंज मेडल
संजय कुंवर, गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स के पांचवें चरण के खेल का आगाज आज से हो गया है। जिसमें मेजबान जम्मू कश्मीर सहित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली,पंजाब, कर्नाटक,लद्दाख,महाराष्ट्र,सेना, आईटीबीपी,सहित अन्य राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही है, आज पहले दिन के इवेंट्स में ही उत्तराखंड राज्य के लिए वादिये कश्मीर से अच्छी खबर आई है। दरअसल, आज सुबह सबसे पहले हुए स्की पर्वतारोहण इवेंट में जहां पुरुष स्प्रिंट केटेगिरी में उत्तराखंड के औली जोशीमठ के स्नो आयरन मैन के नाम से प्रसिद्ध युवा इंटरनेशन एथलीट मयंक डिमरी ने अपने बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ब्रोंज मेडल हासिल कर राज्य के लिए पहला पदक दिलाए साथ ही महिला वर्ग में भी उत्तराखंड की अंतराष्ट्रीय स्की माउंटिन्यर एथलीट मेनका गुंजियाल ने एक बार फिर से गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में पहाड़ का लोहा मनवाते हुए इसी स्प्रिंट स्पर्धा का महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीतकर जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है,आज पहले दिन उत्तराखंड के नाम एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक कुल दो मेडल आए है,अभी अन्य एथलीटों से भी तमगे की बड़ी उम्मीदें है। इस बार टीम उत्तराखंड रिकॉर्ड मेडल झटक कर विंटर गेम्स में बड़ी ताकत बन कर सामने आएगी, एडवेंचर एसोसिएशन ऑफ जोशीमठ के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय स्कियर विवेक पंवार ने भी सीमांत पहाड़ के दोनो खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर्ष जताते हुए दोनो पदक विजेता एथलीटों सहित गुलमर्ग खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में प्रतिभाग कर रही पूरी टीम उत्तराखंड को अपनी शुभ कामनाएं भेजी है, उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों और कम संसाधनों के बाद भी अपने खेल के बलबूते दोनो एथलीटों ने गुलमर्ग में एक बार फिर से उत्तराखंड का नाम बुलंद किया है।

