पीपलकोटी : स्यूंण सोमेश्वर महादेव भावुक क्षणों के साथ गर्भगृह में हुए विराजमान, ध्याणिंयों की आंखें छलक उठी, हजारों भक्त बने साक्षी

Team PahadRaftar

संतोष कुंवर 

चमोली : स्यूंण सोमेश्वर महादेव छह माह के देवरा यात्रा के बाद आज भावुक क्षणों के साथ गर्भगृह में विराजमान हुए। इस दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दशोली ब्लॉक स्यूंण गांव के अराध्य देव शिव स्वरूप सोमेश्वर महादेव 25 वर्षों बाद गर्भगृह से छह माह के लिए अक्टूबर 2024 को देवरा यात्रा पर बाहर आए थे। इस दौरान सोमेश्वर महादेव द्वारा चतुर्थ केदार रूद्रनाथ, बजीर देवता, कलगोठ जाख देवता, बेमरू  लाटालिंग, पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव, बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, जोशीमठ नरसिंह मंदिर, भविष्य बदरी, माता अनसूया मंदिर, गोपनीयता मंदिर के साथ जोशीमठ व दशोली ब्लॉक के सैकड़ों गांवों का भ्रमण कर अपनी ध्याणियों एवं भक्तों को आशीष दिया। पिछले दो सप्ताह से सोमेश्वर महादेव अपने गांव में घर – घर जाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे।

डांगरी नृत्य

एक सप्ताह पूर्व से सोमेश्वर महादेव के गर्भगृह में जाने की तैयारियां शुरू हो गई थी, इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ एक मार्च को डांगरी नृत्य का आयोजित किया गया। जिसको देखने के लिए आसपास के साथ ही दूरस्थ गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। डांगरी नृत्य में सोमेश्वर महादेव लोहे की कुल्हाड़ी की धार पर चलते हैं और अपने भक्तों को आशीष देते हैं। डांगरी नृत्य मेले में सबसे आकर्षक होता है, इसलिए इस नृत्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

गांव से विदाई

दो मार्च को सोमेश्वर महादेव ने अपने गांव में घर – घर जाकर अपने भक्तों को आशीष देखकर भावुक क्षणों से विदा हुए। सभी सोमेश्वर भक्तों ने अपने अराध्य देव को वसंत ऋतु समौण देकर विदा किया। इसके बाद दो दिनों तक गांव के बाहर खेत में बने मंडप में रहकर सोमेश्वर महादेव ने अपने हजारों भक्तों को आशीर्वाद दिया।

ध्यांणि भत्ता आयोजित

तीन मार्च को सोमेश्वर महादेव ने अपने सभी सैकड़ों उन ध्याणियों के लिए भोज दिया गया जो अपने मायके स्यूंण गांव पहुंचे थे। इस दौरान सैकड़ों ध्याणियों को भोज दिया गया।

गर्भगृह में प्रवेश

सोमेश्वर महादेव ने 25 वर्षों बाद गर्भगृह से अक्टूबर माह 2024 में बाहर आकर छह माह भ्रमण किया गया। इस दौरान सैकड़ों गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। आज शुभ मुहूर्त पर दोपहर में सभी भक्तों व ध्याणियों से विदा लेकर भावुक क्षणों के साथ आशीर्वाद देते हुए गर्भगृह में विराजमान हुए। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु व ध्याणियों ने नम आंखों से विदाई देते हुए भावुक हुए। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने भी स्यूंण गांव पहुंचकर सोमेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया।

 

Next Post

जोशीमठ : विश्व हिमक्रीडा स्थल औली पर्यटकों से हुआ गुलजार

औली : हिमस्खलन की चेतावनी के बाद आज से विंटर डेस्टिनेशन औली पर्यटकों से गुलजार, पर्यटन गतिविधियां भी हुई शुरू संजय कुंवर, औली, जोशीमठ सूबे की एकमात्र हिम क्रीडा स्थली औली सहित चमोली जनपद के 2000मीटर से ऊपर के ऊंचाई वाले इलाकों में IMD देहरादून और रक्षा अनुसंधान भू सूचना […]

You May Like