भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट कर जिले की समस्याओं से कराया अवगत – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने प्रदेश के नवनियुक्त माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की। भेंट वार्ता के क्रम में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली ने जनपद की दो महत्वपूर्ण ज्वलंत समस्याओं को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी। पहला विकासखंड घाट के अंतर्गत नंदप्रयाग से घाट तक सड़क को डेढ़ लाइन चौड़ी सड़क बनाने के लिए यथाशीघ्र उचित समाधान निकालने का अनुरोध किया गया।

 

वहीं दूसरी विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत देवा खर्क को सड़क मार्ग से जोड़ने हेतु भी चर्चा की गई। साथ ही जनपद की कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक रुख को देखते हुए समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। वहीं मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि मैं जल्द ही जनपद चमोली के भ्रमण पर आऊंगा और जन समस्याओं को सुनूंगा ।

 

इसी क्रम में मिलने वालों में रघुवीर सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चमोली सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, व्यापार संघ के प्रांतीय महामंत्री प्रकाश मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री नवल भट्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, कर्नल एचएस रावत, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख देव सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सौरभ वैष्णव, नंदप्रयाग मंडल के अध्यक्ष कुंवर सिंह कंडेरी, दलबीर सिंह दानू ,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह देवा, सोशल मीडिया गढ़वाल प्रमुख कुलदीप सिंह कठैत आदि उपस्थित रहे।

Next Post

महाशिवरात्रि पर्व पर पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव भोले के जयकारों से गूंज उठा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन - संजय कुंवर उर्गम कल्पेश्वर धाम

पंचम केदार कल्पेश्वर धाम में शिवरात्रि पर्व में उमड़ी हजारों श्रधालुओ की भीड़,जलाभिषेक के लिए पहुँचे 5 हजार शिवभक्त संजय कुँवर उर्गम कल्पेश्वर धाम उतराखंड के पंच केदारों में अंतिम केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव धाम में शिवरात्रि पर्व की धूम,सुबह से ही कल्प घाटी के शिव भक्तों का लगा मन्दिर […]

You May Like