नंदप्रयाग : भूस्खलन से सोनी गांव खतरे की जद में, घरों में घुसा मलवा, प्रशासन से नहीं मिली कोई मदद

Team PahadRaftar

चमोली : पहाड़ में लगातार हो रही वर्षा से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन व भूकटाव से कही गांव खतरे की जद में आ गए हैं, शासन – प्रशासन से कोई मदद न मिलने से लोग दूसरों के घरों में रहने को विवश हैं।

जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नंदप्रयाग क्षेत्र के ग्राम पंचायत खडगोली के सोनी गांव में भूस्खलन होने से 15 से अधिक परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन से लोगों के घरों में मलवा भर गया है, वहीं काश्तकारी भूमि व फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित रमेश, पुरोहित, दिनेश पुरोहित व कल्पेश्वर पुरोहित का कहना है कि भूस्खलन से गांव खतरे की जद में आ गया है। साथ ही भूस्खलन का मलवा घरों में घूसने ने काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा की सूचना पर पटवारी द्वारा गांव का मुआयना तो किया गया है, लेकिन अभी तक कोई राहत बचाव कार्य नहीं किया गया है। जिससे लोग दहशत में बने हुए हैं।

Next Post

हरिद्वार : कविता संग्रह प्रकृति के रंग का ऑनलाइन हुआ विमोचन

कविता संग्रह प्रकृति के रंग का ऑनलाइन हुआ विमोचन हरिद्वार : योगाहार ऑनलाइन कार्यक्रम में इन दिनों कविता संग्रह ‘’प्रकृति के रंग’’ खूब चर्चा में है. इस संग्रह के मुख्य रचनाकार योगाहार के वरिष्ठ सदस्य पवन कुमार हैं . इस संग्रह का विमोचन ऑनलाइन योगाहार कार्यक्रम में किया गया. प्रकृति […]

You May Like