चमोली : बदरीनाथ विधानसभा के दूरस्थ बूथों के लिए 17 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना 

Team PahadRaftar

बदरीनाथ विधानसभा के दूरस्थ बूथों के लिए 17 पोलिंग पार्टियां हुई रवाना 

चमोली : बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए दूरस्थ मतदेय स्थलों की 17 पोलिंग पार्टियों को मतदान दिवस के दो दिन पूर्व 08 जुलाई को चुनाव सामग्री के साथ उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बदरीनाथ विधानसभा में कुल 210 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिसमें से 17 पोलिंग पार्टियां दो दिन पूर्व रवाना किया जा चुका है, जबकि 193 पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को रवाना किया जाएगा। उप चुनाव के तहत 10 जुलाई, 2024 को मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचन्द्रन, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय एवं अन्य नोडल अधिकारी मौजूद हैं।

दूरस्थ मतदेय स्थल जिनके लिए दो दिन पूर्व पोलिंग पार्टियों रवाना हुई उनमें 36-मोल्टा, 43-जखोला, 44-किमाणा, 45-डुमक, 46 कलगोठ, 56-नीती, 59 गमशाली, 60-कैलाशपुर, 61-जेलम, 62-कोषा, 63-जुम्मा, 64-द्रोणागिरी, 65-मलारी, 132-ईराणी, 133-झींझी, 137-गौणा और 138-पाणा शामिल है।

Next Post

जोशीमठ : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उर्गमघाटी में भंडारी को मांगा समर्थन

उर्गमघाटी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनसभा में राजेन्द्र भंडारी के पक्ष में मांगा समर्थन रघुबीर नेगी  जोशीमठ : राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रविवार को उर्गमघाटी पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में जन समर्थन मांगा। राज्य गठन के 23 वर्षों के बाद पहली बार कोई मुख्यमंत्री […]

You May Like