जोशीमठ : गणेश गोदियाल ने रोड़ शो कर जनता को किया संबोधित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ : उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा के सामान्य निर्वाचन चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए सभी पार्टियों का जनसंपर्क अभियान और रोड शो जनसभा कार्यक्रम अब रफ्तार पकड़ने लगा है। सूबे में सबसे चार्चित बनती जा रही गढ़वाल लोक सभा सीट से कांग्रेस पार्टी/इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के आज सीमांत नगर जोशीमठ पहुंचने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इसके बाद तपोवन बस स्टैंड से अपर बाजार जोशीमठ होकर गणेश गोदियाल के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया रोड शो जिसमे सैकड़ों कांग्रेस कार्य कर्ता हाथों में झंडा लहराते नए जोश और खरोश में नजर आए, वही कांग्रेस पार्टी के बड़े बड़े दिग्गजों के पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थामने के झंझावतों के थपेड़ों को सहने के बाद फिर से सीमांत में एकजूट हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखकर और जन सभा में पहुंची भीड़ को देख गणेश गोदियाल भी काफी उत्साहित नजर आए,जनसभा को संबोधित करते हुए गढ़वाल लोक सभा सीट से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि हमे अपने सीमित साधनों के बलबुते हर जन सभा में मातृ शक्ति से लेकर युवाओं, बुजुर्गों का खूब समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है,भले ही हमारे पास संसाधनों की कमी है लेकिन हमे अपार जन समर्थन मिल रहा है,आप सभी का आशीर्वाद यूं ही बना रहेगा तो अवश्य गढ़वाल सीट पर कांग्रेस एक बड़ी जीत दर्ज करेगी। जोशीमठ तहसील के ठीक नीचे टैक्सी स्टैंड में हुई जनसभा में आज जहा दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी जिसमें बीजेपी सहित कई अन्य पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता थे जो आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, इससे पूर्व आज सुबह गणेश गोदियाल ने जोशीमठ के नरसिंह नव दुर्गा मंदिर पहुंच कर भगवान नरसिंह बदरी और नव दुर्गा मां के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया और सीमांत में चुनावी प्रचार प्रसार के शंखनाद के लिए नगर के सभी आराध्य देवी देवताओं का आशीर्वाद भी लिया।

Next Post

जोशीमठ : बीजेपी का बूथ चलो बूथ जीतो अभियान हुआ तेज

बीजेपी का बूथ चलो बूथ जीतो अभियान हुआ तेज संजय कुंवर जोशीमठ : लोकसभा सामान्य निर्वाचन चुनावों की तारीख निकट आते ही सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में बीजेपी कार्यकर्ता संगठन को मजबूती देते हुए युद्ध शस्तर पर बूथ चलो बूथ जीतो अभियान चला कर प्रत्येक बूथ पर अपनी पकड़ मज़बूत करने […]

You May Like