चमोली : नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Team PahadRaftar

नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपेश्वर : सोमवार को गोपेश्वर थाना में तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर पर मुकदमा अपराध संख्या 04/2024 धारा 376,506 व 5(1) भादवि बनाम पदमेन्द्र पंजीकृत किया गया। प्रकरण नाबालिग/महिला संबंधी एवं गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पदमेन्द्र सिंह पुत्र चन्द्र सिंह निवासी बमियाला को गैर टंगसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। विवेचक द्वारा नाबालिग पीड़िता के बयान अंकित कर उपरोक्त मुकदमे में अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Next Post

महेंद्र भट्ट का प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत

देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के राज्यसभा सदस्य निर्वाचन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान भट्ट ने कहा कि नेतृत्व के विश्वास, कार्यकर्ताओं के स्नेह और सीमांत क्षेत्रवासी होने के नाते यह दायित्व मिलने पर उन्होंने शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अगले 100 दिन कोई विश्राम […]

You May Like