पर्यटकों से गुलजार फूलों की घाटी, विदेशी सैलानियों ने भी किया दीदार

Team PahadRaftar

विश्व धरोहर फूलों की घाटी सीजन के आखिरी पड़ाव पर पर्यटकों में इजाफा, घाटी में बनी रौनक 

संजय कुंवर की रिपोर्ट 

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित उच्च हिमालई भ्यूंडार घाटी में मौजूद यूनेस्को की विश्व धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पुष्पों के खिलने का समय अब लगभग पूरा हो चला है। आलम ये है कि ठंड बढ़ने के साथ बामन धौड़ से आगे घाटी में पर्यटकों को इक्का दुक्का पुष्पों के ही दीदार हो पा रहे हैं। बावजूद इसके वैली के प्राकृतिक सौंदर्य और जैवविविधता को महसूस करने यहां सैलानियों का आने का सिलसिला लगातार जारी है।

वहीं आज फूलों की घाटी में काफी भीड़ भाड़ देखी गई जिसमें भारतीय पर्यटकों में इंडियन मिलिट्री एकेडिमी के कैडिटो के दल के अलावा रशिया, युक्रेन,अमेरिका,इटली जैसे देशों के विदेशी सैलानियों ने भी फूलों की घाटी के नजारों का लुफ्त उठाया। पार्क ऑफिसियल के अनुसार इस वर्ष अबतक करीब साढ़े ग्यारह हजार पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया है, जिसमें विदेशी पर्यटकों की आमद भी करीब 450 के आसपास रही है। हालांकि अभी घाटी इस वर्ष 31 अक्टूबर तक आम पर्यटकों के लिए खुली रहेगी।

Next Post

केन्द्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पर लगाई मुहर, आशा नौटियाल ने पीएम का जताया आभार

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मुहर लगाई है। जिससे महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं भाजपा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

You May Like