चमोली : पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Team PahadRaftar

गोपेश्वर  : चमोली पुलिस ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, जिससे जनपद की सैकड़ों छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में चमोली पुलिस महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज सोमवार को जनपद पुलिस द्वारा केन्द्रीय विद्यालय पठियालधार गोपेश्वर की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें महिला मुख्य आरक्षी पूनम रानी, महिला आरक्षी प्रियंका,महिला आरक्षी संगीता सैनी द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें आत्मरक्षा हेतु सुदृढ़ करते हुए प्रगति के पथ पर निडर होकर अग्रसर होने हेतु सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे जनपद की सैकड़ों छात्राएं लाभान्वित हो रही है। इस तरह छात्राओं को जागरुक किया और महिलाओं के विरुद्ध आपराधिक घटनाओं को रोकने लिए उन्हे आत्मरक्षा करने हेतु गुर सिखाएं।

कौशल प्रदर्शन में छात्राओं पर होने वाले हमले के दौरान धैर्य एवं हमले से निपटने के गुर सिखाए व किक, पंच, काता के तरीके सिखाकर उन्हें निपुण बनाया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा,आत्मविश्वास की भावनाओं को जागृत कर उनको सबल एवं सजग रूप में प्रतिष्ठित करना है। इसके साथ ही बताया कि अगर कोई व्यक्ति संदेहजनक नजर आता है तो वह तुरन्त नजदीकी पुलिस थाने को बताएं। महिलाओं का शोषण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही न होने के कारण उनका हौंसला बढ़ता जाता है। उन्होंने महिलाओं से शोषण, अत्याचार, उत्पीडन आदि के मामलों में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने, महिला हेल्प लाइन 1090, 112 जिसमें पीड़ित महिला/बालिकाएं अपनी पहचान को संरक्षित रखते हुए अपनी शिकायत/समस्याओं को निःसंकोच दर्ज करा सकते हैं।

Next Post

पांडुकेश्वर में मुख्य विषयों के शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों का भविष्य अधर में, अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अलकनंदा घाटी के जीआईसी पांडुकेश्वर में मुख्य विषयों के शिक्षकों बिन विद्यार्थियों का पठन-पाठन के साथ ही भविष्य हो रहा प्रभावित संजय कुंवर पांडुकेश्वर/जोशीमठ चमोली जिले की सीमांत प्रखंड जोशीमठ की अलकनंदा घाटी में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पांडुकेश्वर इन दिनों अध्यापकों की कमी से जूझ रहा है, जिसके चलते […]

You May Like