गौचर : आइटीबीपी के जवानों ने निर्वाली एवं भटवाड़ी गांव में किया 200 पौधों का रोपण

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : आइटीबीपी 8वीं वाहिनी के हिमवीरों द्वारा स्थानीय गौचर गांव निर्वाली, भटवाडी में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

हफीजुल्लाह सिद्दीकी सेनानी आइटीबीपी 8वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के रूप में निर्वाली एवं भटवाड़ी गांव में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आइटीबीपी के जिगमत रंगडोल सहायक सेनानी, 8वीं वाहिनी की अध्यक्षता में 02 अधिकारियों व 28 हिमवीर जवानों की गठित टीम द्वारा गांव-निर्वाली एवं भटवाड़ी में स्थानीय जनता के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षरोपण किया गया। उक्त अवसर पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ भाग लिया गया तथा 200 पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित किया।

वृक्षारोपण के दौरान र्कायक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री जिगमत रंगडोल सहायक सेनानी के द्वारा उपस्थित स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए बताया कि पर्यावरण का हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। पर्यावरण के बिना मानव का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता है। पर्यावरण से ही हमारा अस्तित्व है अर्थात पर्यावरण से ही हम बने हैं ना कि हमसे पर्यावरण बना है। लेकिन बड़ी ही विडंबना है कि आज मानव स्वयं तक ही सीमित रह गया है और आज आधुनिक युग में मानव दिन दौगुनी व रात चौगुनी रफ्तार से जीवन में प्रगति कर रहा है लेकिन मानव तनिक भी पर्यावरण की चिंता नहीं कर रहा है। अर्थात आज हर वैश्विक मानव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आज इसी स्वार्थपरता के चलते ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जो कि विश्व समुदाय के लिए बड़ा ही चिंता का विषय है। मानव व विज्ञान की प्रगति आसमान को छू रही है परन्तु इसी रफ्तार से पर्यावरण को क्षति भी पहुंच रही है।

आइटीबीपी की इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा नागरिकों व देश के वर्दीधारी सैनिकों के बीच में पारस्परिक सौहार्द की भावना का विकास करना है। इस अवसर पर शिक्षक व पर्यावरण प्रहरी सत्येंद्र भंडारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : बदरीनाथ हाईवे छिनका व नंदप्रयाग में हुआ अवरूद्ध

चमोली : जिले में लगातार हो रही बारिश से जगह – जगह भूस्खलन हुआ है। जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बदरीनाथ नेशनल हाईवे नन्दप्रयाग और छिनका में पहाड़ी से मलवा आने से बंद हो गया।  जिसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

You May Like