जोशीमठ : सेलंग गांव में पशु प्रदर्शनी आयोजित, स्वदेशी गाय वर्ग में प्रथम पुरस्कार मिला विशोधा देवी को

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

जोशीमठ: सीमांत प्रखंड जोशीमठ के सेलंग गांव के उन्नतशील पशुपालकों को पशु पालन व्यवसाय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर पशुपालन जोशीमठ के माध्यम से पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सेलंग गांव के पशुपालक अपने पशुधनों को उत्सुकता के साथ पशु प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने लाए। प्रदर्शनी में अलग – अलग वर्गों में पशु पालकों को पुरस्कार वितरित किया गया। जहां स्वदेशी गाय वर्ग में प्रथम पुरस्कार विशोधा देवी, द्वितीय लीला देवी और अनीता देवी ने प्राप्त किए। इसी तरह विदेशी गाय वर्ग में प्रथम पुरस्कार पशु पालक शिव सिंह को,कमल सिंह द्वितीय और बिना देवी तृतीय रही। बैलों को जोड़ी वर्ग में प्रथम लक्ष्मी देवी, द्वितीय रंजना देवी, तृतीय सूरमा देवी रही। बछिया वर्ग प्रथम सुषमा देवी, द्वितीय पूर्ण सिंह, तृतीय भवानी देवी रही।प्रदर्शनी के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी जोशीमठ डॉ राजेश शर्मा ने पशु पालकों को पशु पालन सम्बन्धी महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां प्रदान की। पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारियां भी प्रदर्शनी में पशु पालकों को दी गई, कार्यक्रम का संचालन सत्र प्रसार अधिकारी एस,के चमोली द्वारा किया गया,प्रदर्शनी में ग्राम प्रधान सेलंग मंजू देवी, वन पंचायत सरपंच शिशुपाल सिंह, भवानी देवी, पशु धन प्रसार अधिकारी मुकेश लाल, शिवानंद जोशी, वैक्सीनेटर खिलाफ सिंह, पुष्कर सिंह बिष्ट,प्रदीप काला आदि उपस्थित रहे।

Next Post

गौचर : गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला - पहाड़ रफ्तार

केएस असवाल गौचर : उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने बढ़े घरेलू गैस सिलेंडरों में 50 रुपए की बढ़ोतरी एवं कामर्शियल गैस सिलेण्डरों में 350 की भारी बढ़ोतरी के विरोध में केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन […]

You May Like