उत्तराखंड गौ सेवा नामित सदस्य अनिल नेगी का गौचर में भव्य स्वागत – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : भाजपा गौचर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सरकार द्वारा गौ सेवा आयोग में नामित सदस्य अनिल नेगी का किया भव्य स्वागत। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और सरकार आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलके काम करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि संगठन ही सबसे बड़ा होता कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा मुझे पद दिया गया है कल किसी और को मिलेगा। मण्डल अध्यक्ष दिनेश डिमरी ने सरकार और संगठन दोनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, महामंत्री सुनील कुमार, आशीष बिष्ट, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा नवीन टाकुली, अनूप नेगी, कैलाश केडियाल, भगवती प्रसाद खण्डूड़ी, दिनेश बिष्ट, महेन्द्र राणा, सुनील शैली, लक्ष्मीकांत देवली, धन सिंह पुंडीर, सोनू पुंडीर, नितेश चौधरी, चैतन्य बिष्ट, अक्की ठाकुर, आनन्द सिंह बिष्ट, शैलेन्द्र शैली, दर्शन कंडारी, सभासद देवेन्द्र नेगी, मुकेश नेगी, युद्धवीर बिष्ट, विक्रम चौधरी, हरीश चिण्डोला व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

उर्गमघाटी : उर्वाऋषि आश्रम गीरा बांसा को जोड़ने वाली सड़क पर कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी - पहाड़ रफ्तार

रघुबीर नेगी उर्गमघाटी : उर्वाऋषि आश्रम गीरा बांसा को जोड़ने वाली सड़क पर कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी उर्गम घाटी के ग्राम पंचायत देवग्राम में स्थित उर्वाऋषि आश्रम गीरा बांसा को जोड़ने वाली सड़क पर कार्य शुरू न होने से आहत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी […]

You May Like