जोशीमठ आपदा प्रभावितों का पीपलकोटी सेमलडाला में विस्थापन का बंड विकास संगठन ने किया विरोध – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

जोशीमठ के आपदा प्रभावित को प्रशासन द्वारा पीपलकोटी में स्थाई भवन के लिए दो हेक्टेयर जमीन चिह्नित किया गया है। समाचार पत्रों से इस जानकारी मिलने पर बंड विकास संगठन ने बैठक कर इसका विरोध शुरू कर दिया है।

जोशीमठ में भूघंसाव से सैकड़ों परिवारों के स्थाई भवन खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावितों को प्रशासन द्वारा पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान के आसपास पिटकुल की जमीन पर स्थाई पुनर्वास के योजना बनाई जा रही है। इसके लिए चमोली प्रशासन द्वारा 2 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है। समाचार पत्रों से इसकी जानकारी प्राप्त होते ही बंड विकास संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इसका विरोध शुरू कर दिया है। बंड संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, महामंत्री हरिदर्शन रावत, कोषाध्यक्ष भुवन लाल शाह, संरक्षक रमेश बंडवाल व पूर्व बंड संगठन अध्यक्ष अतुल शाह का कहना है कि सेमलडाला मैदान क्षेत्र के लोगों का एक ही खेल मैदान है। जहां पर हर वर्ष विद्यालयों के खेल – कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। वर्ष 1986 से बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले का भी आयोजन किया जाता है। समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों के साथ ही अनेक स्वास्थ्य शिविरों का भी यहां पर आयोजन होता है। क्षेत्र के दर्जनों गांव का यह एकमात्र खेल मैदान है ऐसे में सरकार को जोशीमठ आपदा प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

Next Post

जोशीमठ आपदा प्रभावित असुरक्षित चार वार्डों को प्रशासन द्वारा कराया जा रहा खाली - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र के 9 वार्ड में 849 भवन प्रभावित हुए हैं। जिनमें दरारें मिली है। इसमें से 181 भवन ऐसे हैं जिनको असुरक्षित जोन के अंतर्गत रखा गया है। […]

You May Like